Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गजब! मंडी में गोभी और गेहूं की आड़ में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने किया भंडाफोड़; डेढ़ लाख पौधे किए गए नष्ट

    Updated: Tue, 06 May 2025 03:21 PM (IST)

    मंडी जिले (Mandi News) के पद्धर क्षेत्र में एंटी नार्को टास्क फोर्स और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1.5 लाख से अधिक अफीम के पौधों को नष्ट किया। यह अवैध खेती मटर और गोभी की आड़ में की जा रही थी। पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं और जमीन मालिकों की पहचान की जा रही है।

    Hero Image
    मंडी में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया गया है।

    संवाद सहयोगी, पद्धर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश (Himachal News) के मंडी जिले (Mandi News) के पद्धर क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध एंटी नार्को टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पद्धर पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है।

    एएनटीएफ ने ग्राम पंचायत उरला के गांव बरठवाण, बधौणधार और ग्राम पंचायत तरसवाण के बुलंग में छापेमारी कर 1,09,486 अफीम के पौधे बरामद किए। वहीं, पद्धर पुलिस को बरठवाण के समीपवर्ती क्षेत्रों में अलग से 42,000 पौधे मिले। कुल मिलाकर 1.5 लाख से अधिक अवैध पौधों को नष्ट किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मटर और गोभी की फसल की आड़ में हो रही थी अफीम की खेती

    गुप्त सूचना के आधार पर जब एएनटीएफ की टीम बरठवाण पहुंची, तो वहां मटर और गोभी की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पाई गई। टीम के सदस्यों ने एक जगह पर ढाई बीघे में 55832 पौधे, छह बिस्वा में 10155 पौधों को नष्ट किया। इसके बाद जब टीम वापस आ रही थी, तो नाले के पास और खेत अफीम के दिखे।

    यह भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 48 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    इस पर पद्धर थाने से अतिरिक्त टीम बुलाई गई। यहां पर 38932 पौधे सवा बीघा में मिले। पुलिस की कार्रवाई स्थानीय वार्ड सदस्य की मौजूदगी में की गई, जिससे कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। संपूर्ण क्षेत्र में अफीम की खेती के नष्ट करने के उपरांत रासायनिक जांच के लिए पौधों के सैंपल एकत्र किए गए हैं।

    पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज किए हैं। वहीं, राजस्व विभाग जमीन मालिकों की पहचान के लिए रिकार्ड की जांच कर रहा है।

    एएनटीएफ की टीम को पद्धर में पोस्त की खेती होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर जाकर एक लाख 10 हजार के करीब पौधों को नष्ट किया है।

    हेमराज, डीएसपी एएनटीएफ कुल्लू।

    जिले में नशे के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति लागू है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और हर पहलू से जांच की जा रही है।

    साक्षी वर्मा, एसपी मंडी।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा की इस यूनिवर्सिटी में चल रहा था अवैध धंधा, अफीम के 400 पौधे मिले; क्राइम यूनिट ने किया खुलासा