आंगनबाड़ी वर्कर की तर्ज पर अब ग्रामीण दिशा वर्कर
को नई दिशा दिलाने के साथ साथ उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर की तर्ज पर अब ग्रामीण दिशा वर्कर भी अपनी अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। प्रदेश के एक नामी एनजीओ हिमालयन महिला एवं जन कल्याण संस्था के तत्वाधान से प्रदेश की लाखों महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के मकसद से ग्रामीण दिशा कार्यकर्ता के पद के लिए प्रतिभावान महिलाओं का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के पांच जिलों हमीरपुर कांगड़ा उना बिलासपूर मंडी में हजारों महिलाओं को संस्थान में जोड़ने के बाद अब उपमंडल जोगेंद्रनगर की भी सैंकड़ों महिलाओं को ग्रामीण दिशा कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर :
समाज में महिलाओं के उत्थान और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को नई दिशा दिलाने के साथ साथ उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर की तर्ज पर अब ग्रामीण दिशा वर्कर भी अपनी अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। हिमालयन महिला एवं जनकल्याण संस्था के तत्वाधान से प्रदेश की लाखों महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के मकसद से ग्रामीण दिशा कार्यकर्ता के पद के लिए प्रतिभावान महिलाओं का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपमंडल की भी सैकड़ों महिलाओं को ग्रामीण दिशा कार्यकर्ता के पद पर शामिल करने का क्रम शुरू कर दिया है।
चयनित महिलाओं को आशा कार्यकर्ताओं की तर्ज पर ही शुरूआती तौर पर कमीशन और फिक्स इन्सेंटिव के आधार पर स्वरोजगार प्रदान किया जा रहा है। स्वच्छ भारत स्वस्थ बेटी अभियान के तहत पुरस्कृत हो चुकी इस संस्था ने सोमवार को विकास खंड चौंतड़ा और द्रंग के ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतमंद महिलाओं के ग्रामीण दिशा कार्यकर्ता के पद के लिए साक्षात्कार लिए। दोनों विकास खंडो की चिन्हित 86 पंचायतों के शुरूआती 265 पदों के लिए 600 से अधिक महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
साक्षात्कार शुरू करने से पहले संस्थान के प्रबंधक निदेशक अनिल कुमार ने महिलाओं को बताया कि महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने तथा समाज में उनके उत्थान में सहभागिता के मकसद से ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करना संस्था का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश संयोजक अमरजीत सिंह, जिला मंडी के संयोजक सुखदेव सिंह, कांगड़ा से संतोष शर्मा, जिला चंबा की संयोजक नीतू सिपहिया आदि ने भी महिलाओं को उनके अधिकार, कर्तव्य और हिमालयन महिला एवं जन कल्याण संस्था की महत्वकांक्षी योजनाओं से अवगत करवाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।