मंडी के कुण्डूनी गांव में भूस्खलन ने तीन परिवारों के सिर से छीनी छत, तबाह हुए घर
मंडी जिले के कुण्डूनी गांव में भूस्खलन से फिर तबाही हुई है। मंगलवार को बारिश के कारण पहाड़ी खिसकने से तीन घर और दो पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे पहले भी इसी गांव में भूस्खलन हुआ था जिसमें कई घर नष्ट हो गए थे। पंचायत प्रधान ने बताया कि गांव की स्थिति नाजुक है और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर। नेर घरवासड़ा पंचायत के कुंडूनी गांव में फिर भूस्खलन ने कहर बरपाया। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई वर्षा के बीच पहाड़ी के दरकने से तीन और मकान ध्वस्त हो गए, जबकि दो पशुशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है।
सात दिन पहले, दो सितंबर को इसी गांव में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ था, जिसमें 10 मकान जमींदोज हो गए थे। इस नई घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
क्षतिग्रस्त होने वाले मकानों में छोटू राम, मस्त और बीना देवी के घर शामिल हैं। लगातार भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पंचायत प्रधान रीना ने बताया कि गांव के हालात बेहद संवेदनशील हैं और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।