Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mandi Crime: ससुराल में दामाद की जलने से हुई मौत मामले में आया नया मोड़, कमरे से मिला सुसाइड नोट; हुआ बड़ा खुलासा

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 11:24 AM (IST)

    मंडी के सरकाघाट उपमंडल के सैण बकारटा में ससुराल पहुंचे दामाद की जलने से हुई मौत मामले में अब एक नया मोड़ आया है। पुलिस को मृतक नवीन कुमार का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में कई खुलासे हुए हैं। पत्नी तेल-सास ने आग लगाई। जिसके बाद ससुर-साले ने आंगन में फेंक दिया था।

    Hero Image
    Mandi Crime: ससुराल में दामाद की जलने से हुई मौत मामले में आया नया मोड़। प्रतीकात्मक फोटो

    संवाद सूत्र, मंडी। (Himachal Crime News) जिले के सरकाघाट उपमंडल के सैण बकारटा में ससुराल पहुंचे दामाद की जलने से हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को नवीन कुमार का सुसाइड नोट मिला है। उसमें अपनी पत्नी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पत्नी के घर में न रहने और उसके व्यवहार से दुखी था। बताया जा रहा है कि वह नशीले पदार्थों का सेवन करता था।आरोप है कि पत्नी ने उस पर पेट्रोल डाला और सास ने आग लगा दी। ससुर व साल ने कमरे से उठा उसे आंगन में फेंक दिया।

    मृतक के परिवार ने थाना सरकाघाट में मामला करवाया दर्ज

    अस्पताल ले जाते समय गंभीर झुलसे नवीन कुमार ने अपने पिता प्रकाश चंद को यह बात बताई। प्रकाश चंद पुत्र महाजन राम गांव बडाल डाकघर गोपालपुर तहसील सरकाघाट जिला मंडी ने अपनी बहू पूजा उसकी मां, पिता व भाई के विरुद्ध थाना सरकाघाट में मामला दर्ज करवाया है।

    2015 में बेटे की हुई थी शादी

    पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। बकौल प्रकाश चंद,वह मेहनत मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां व एक बेटा नवीन कुमार था। 2015 में उसके बेटे नवीन कुमार ने गांव सैण बकारटा की रहने वाली पूजा से प्रेम विवाह किया था। नवीन कुमार फरीदाबाद में शीशे की दुकान पर नौकरी करता था।

    यह भी पढ़ें: Mandi Crime: डेढ़ साल बाद ससुराल पहुंचे दामाद पर पत्नी ने केरोसिन फेंका-सास ने लगाई आग, ससुर-साले ने फिर...

    डेढ़ साल पहले सड़क हादसे में हुआ था घायल 

    करीब डेढ़ साल पहले वहां पर सड़क हादसे में घायल होने के बाद वापस घर आ गया था। उसके बाद ठीक होने पर नवीन ने नबाही में शीशे का कारोबार शुरू कर दिया। लेकिन कारोबार नहीं चला। नवीन ने तीन- चार महीने के बाद दुकान बंद कर दी थी। नवंबर 2022 में वह बद्दी नालागढ़ में एक फैक्ट्री में नौकरी करने लग गया।

    बेटे के नालागढ़ जाने के कुछ दिनों के बाद बहू अपनी बेटी के साथ मायके सैण बकारटा चली गई। तब से वह मायके में ही रह रही थी। 11 नवंबर को शाम के समय करीब साढ़े सात बजे कमलू नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह सैण से बोल रहा है। आपका बेटा जल गया है। जब वह समधी के घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका बेटा नवीन कुमार जली हुई अवस्था में आंगन में पड़ा हुआ था।

    पत्नी तेल-सास ने लगाई आग, ससुर-साले ने आंगन में फेंका

    स्थानीय पुलिस (Himachal Police) भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस की मदद से बेटे नवीन कुमार को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गया। अस्पताल ले जाते समय उसके बेटे नवीन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा देवी ने उसके ऊपर तेल फेंका तथा सास ने आग लगाई। इसके बाद ससुर और साले ने उसे आंगन में फेंक दिया।

    इलाज के दौरान पीड़ित की मौत

    नवीन कुमार की गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर मेडिकल कालेज को रेफर कर दिया था। नवीन कुमार की रविवार देर शाम उपचार के दौरान वहां मौत हो गई। उसकी सास भी बुरी तरह से झुलसी है। उसे उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।

    आत्महत्या की थ्योरी पर जांच कर रही पुलिस नवीन कुमार ने आत्महत्या करने की नीयत से कहीं खुद को आग तो नहीं लगाई थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में इससे संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिले है। एसडीपीओ सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस हर पहलु को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Mandi News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के पांचों मुख्य शातिरों ने जीरकपुर-खरड़ में खरीदी करोड़ों की संपत्ति, तीन दुबई फरार