विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: मंडी में नशा तस्करी का भंडाफोड़, 288 ग्राम चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार; 28 से 30 लाख रुपये है कीमत

Published: Sun, 28 Jan 2024 12:53 PM (IST)

नशा तस्करों पर लगाम कसते हुए मंडी पुलिस ने 288 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ दो आरोपितों को पकड़ा ...और पढ़ें

मंडी में नशा तस्करी का भंडाफोड़, 288 ग्राम चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
मंडी में नशा तस्करी का भंडाफोड़, 288 ग्राम चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मंडी में 288 ग्राम चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार
  2. लंबे समय से क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई कर मचा रखा था आतंक
  3. आरोपी चिरंजी लाल व राजमल दोनों पद्धर तहसील के रहने वाले

जागरण संवाददाता, मंडी। Mandi News: नशा तस्करों पर लगाम कसते हुए मंडी पुलिस ने 288 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ दो आरोपितों को पकड़ा है। चिट्टे की कीमत 28 से 30 लाख रुपये है। दो आरोपित इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।

पहले 268 ग्राम चिट्टे के साथ पांच लोग गिरफ्तार

आरोपितों की पहचान 29 वर्षीय चिरंजी लाल पुत्र प्रेम सिंह गांव गैल डाकघर उरला व उसके एक अन्य सहयोगी 49 राजमल पुत्र बुद्धि राम गांव सरवाला डाकघर गवाली तहसील पद्धर जिला मंडी के रूप में हुई है। इस वर्ष की यह यह अब तक की सबसे बड़ी खेप है। पुलिस ने इससे पहले 268 ग्राम चिट्टे के साथ पांच लोगों को पकड़ा था।

पुलिस को कई दिनों से थी तफ्तीश

चिरंजी लाल और राजमल दोनों ही लंबे समय से इस धंधे में लगे हुए थे। हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे। शनिवार रात को मंडी-पद्धर-जोगेंद्रनगर मार्ग पर पुलिस टीम ने हेड कांस्टेबल भानु प्रताप की अगुवाई में मंडी थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडी के खलियार इलाके में नाका लगाया।

तलाशी के दौरान बरामद हुआ 288 ग्राम चिट्टा

करीब रात 10 बजे इटीयोज गाड़ी एचपी 76-2450 सफेद रंग की को जब जांच के लिए रोका गया तो उसमें तलाशी के दौरान 288 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मंडी पुलिस का ये इस वर्ष की सबसे बड़ी खेप है । पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल बोर्ड ने जारी की डेटशीट, एक साथ होंगी सारी परीक्षाएं; छात्रों को तैयारी करने के लिए छुट्टी भी नहीं, बदलने की उठी मांग

चिट्टा के बढ़ती तस्करी पर लगेगी रोक

इस कामयाबी से मंडी आसपास के इलाका में चिट्टा के बढ़ती तस्करी पर रोक लगेगी। चिरंजी लाल ने चिट्टा सप्लाई करने का मुख्य सप्लायर भी था और अन्य एजेंसियां भी इसके पीछे पड़ी थीं। एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस दोनों को अदालत में पेश करेगी तथा संपत्तियों की भी जांच होगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के 10 हजार 347 विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप पर रोक, इस वजह से शिक्षा विभाग ने लगाई रोक; अब ऐसे पाएं छात्रवृत्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।