विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए मांगें आवेदन

By JagranEdited By:
Published: Thu, 16 Jan 2020 06:03 PM (IST)

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर परिषद मंडी में आवास निर्माण के लिए नगर परिषद ने आवेदन आमंत्रित किए गए ...और पढ़ें

पीएम आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए मांगें आवेदन
पीएम आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए मांगें आवेदन

जागरण संवाददाता, मंडी : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर परिषद मंडी में आवास निर्माण के लिए नगर परिषद ने आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नगर परिषद मंडी के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि गरीब परिवारों को आवास मुहैया करवाने के लिए रह गए पात्र लोगों 17 जनवरी से पांच फरवरी 2020 नगर परिषद कार्यालय में जमा करवाने के लिए कहा गया है। ईओ ने कहा कि आवेदक के पास अपनी जमीन घर का मालिकाना हक हों, आवेदक के पास भारत व प्रदेश में इस जमीन/घर के अलावा अपने अथवा परिवार के किसी भी सदस्य के नाम नहीं होनी चाहिए। आवेदक की पूरे परिवार सहित सालाना आय तीन लाख से कम हो। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के लिए आवेदक सहित पूरे परिवार के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, राशन कार्ड की फोटो कॉपी, बैंक पास की फोटो कॉपी, जमाबंदी/नकल, ततीमा(पटवारी से), स्वयं का शपथ पत्र, अगर जमाबंदी में हिस्सेदार हो, बीपीएल कार्ड हो तो दस्तावेज साथ लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रपत्र नगर परिषद कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि समय रहते पात्र परिवार कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवा दें ताकि उच्चाधिकारियों को इसको भेजा जा सके।