Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटकों के लिए बहाल हुआ कोकसर, लगा पर्यटकों का मेला

    By davinder thakurEdited By: Richa Rana
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 04:14 PM (IST)

    लाहुल घाटी का पर्यटन स्थल कोकसर पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। बुधवार को बर्फ की दीदार को पर्यटकों ने कोकसर में दस्तक दी। सिस्सू से बर्फ उड़ गई है जिस कारण अब पर्यटक कोकसर का रूख करने लगे हैं।

    Hero Image
    लाहुल घाटी का पर्यटन स्थल कोकसर पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है।

    मनाली,जागरण संवाददाता। लाहुल घाटी का पर्यटन स्थल कोकसर पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। बुधवार को बर्फ की दीदार को पर्यटकों ने कोकसर में दस्तक दी। सिस्सू से बर्फ उड़ गई है जिस कारण अब पर्यटक कोकसर का रूख करने लगे हैं। प्रशासन ने रोहतांग दर्रे को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है जिसके चलते पर्यटक अब अगले साल ही बर्फ के दीदार कर सकेंगे। पुलिस ने पर्यटकों व वाहन चालकों को बर्फ जमने वाली जगह पर ध्यान से वाहन चलाने की सलाह दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौर हो कि धूप न लगने वाली जगह पानी व बर्फ जम रहा है जो दुर्घटना का कारण बन सकता है। कोकसर के पर्यटन कारोबारी रतन, दोरजे, पलजोर व रोहित ने बताया कि बुधवार को पांच सौ से अधिक पर्यटक वाहन कोकसर पहुंचे। उन्होंने बताया कि खिली धूप के बीच पर्यटकों ने दिन भर बर्फ में खेलने का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि कोकसर में पर्यटकों का मेला लग गया है। दूसरी ओर डेढ़ सौ से अधिक वाहन सिस्सू पहुंचे। आने जाने वाले पर्यटक अटल टनल के नार्थ पोर्टल में फोटोग्राफी का आनंद ले रहे हैं। एसडीएम मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सर्दियों के चलते रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटक अंजनी महादेव, कोठी, हामटा व फातरु में घूमने का आनंद ले सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: फ्रेंडशिप पीक में मिला पर्वतारोही का हेलमेट, जल्द सुराग मिलने की उम्मीद