Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 घंटे बाद खोला गया कीरतपुर-मनाली फोरलेन, तीन जगहों पर भूस्खलन के बाद यातायात के लिए कर दिया गया था बंद

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 10:16 AM (IST)

    मंडी जिले में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिससे यातायात बाधित हो गया। 9 मील 4 मील और कैंची मोड़–ढयोड़ जैसे स्थानों पर मलबा गिरने से यात्रियों को परेशानी हुई। पुलिस और एनएचएआई ने त्वरित कार्रवाई कर मार्गों को बहाल किया। सुरक्षा के लिए फोरलेन को 10 घंटे बाद खोला गया।

    Hero Image
    कीरतपुर-मनाली फोरलेन को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है।

    विशाल वर्मा, पंडोह (मंडी)। हिमाचल के मंडी जिले में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बुधवार रात तेज बारिश के कारण तीन प्रमुख स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। 9 मील, 4 मील, और कैंची मोड़–ढयोड़ जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में मलबा और पत्थर गिरने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे पहले शाम करीब 5:30 बजे 9 मील के पास पहाड़ी से मलबा गिरा, जिससे सड़क पर कीचड़ फैल गया और मार्ग करीब आधा घंटा बंद रहा। पुलिस और एनएचएआई ने मौके पर त्वरित कार्रवाई कर मार्ग को बहाल कर दिया।

    कुछ समय बाद 4 मील के पास भी लगातार पत्थर गिरने लगे। एहतियातन दोनों ओर से ट्रैफिक रोक दिया गया और करीब डेढ़ घंटे बाद आवाजाही शुरू हो सकी। सबसे गंभीर स्थिति कैंची मोड़ से ढयोड़ तक बनी रही, जहां रात 8 बजे के बाद लगातार भारी पत्थर गिरते रहे।

    10 घंटे बाद दोबारा खोला गया फोरलेन

    सुरक्षा के लिहाज से मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया। करीब 10 घंटे बाद वीरवार सुबह 6 बजे फोरलेन को दोबारा खोल दिया गया। पूरी रात पुलिस और मशीनरी मौके पर तैनात रही और सुबह होते ही मलबा हटाकर मार्ग साफ किया गया।

    पुलिस चौकी पंडोह के प्रभारी अनिल कटोच ने लोगों से अपील की है कि जब तक मौसम साफ न हो अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।

    यह भी पढ़ें- श्रीखंड यात्रा में ऑक्सीजन की कमी से चंडीगढ़ के श्रद्धालु की मौत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप