Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौल को फिर चटाऊंगा धूल : जवाहर

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 10 Feb 2022 10:35 PM (IST)

    जागरण संवाददाता मंडी द्रंग हलके से भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि 2022 का विधान ...और पढ़ें

    Hero Image
    कौल को फिर चटाऊंगा धूल : जवाहर

    जागरण संवाददाता, मंडी : द्रंग हलके से भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के विरुद्ध लड़ फिर से उन्हें धूल चटाऊंगा। इसके लिए बस पार्टी की अनुमति मिलनी चाहिए। कौल सिंह आठ बार विधायक रह चुके हैं। उनको दोबारा चुनाव में हराकर पार्टी व सरकार में मेरा कद बढ़ेगा। मंडी में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में जवाहर ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सिंह के सांसद बनने के बाद कौल सिंह की राजनीति को ग्रहण लग गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौल सिंह ने लोकसभा चुनाव में प्रतिभा सिंह का नाम आगे कर जो दाव खेला था वो उन पर उलटा पड़ा और खुद अपने हलके में गच्चा खा गए। कौल सिंह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते रहे हैं कि बल्ह घाटी में प्रस्तावित हवाई अड्डा नहीं बना पाए। कौल सिंह को ये समझना चाहिए कि हवाई अड्डा कोई क्रिकेट की पिच नहीं है जो जल्दी बन जाएगी। हवाई अड्डा बनाने के समय लगता है। बकौल जवाहर ठाकुर, कौल सिंह मंडी से जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने की बात को हजम नहीं कर पाए हैं। अगर वे इतने ही सक्षम थे तो बताएं कि मंडी में एम्स क्यों नहीं खुल पाया। कौल सिंह दस हजार मतों से विधानसभा चुनाव हारे हैं तो लोकसभा चुनाव में 2600 मतों से पिछड़ गए हैं। अब उन्हें हालात समझ लेने चाहिए। बीते चार साल में द्रंग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नए आयाम स्थापित हुए हैं। दो चरणों में 44 सड़कों पर 118 करोड़ से अधिक राशि खर्च की गई है। उसी प्रकार नाबार्ड के तहत 374 किमी सड़कें बनी हैं। इस पर 178 करोड़ 68 लाख खर्च किए गए हैं। विभिन्न विभागों के भवनों के निर्माण पर 85.74 करोड़ खर्च किए गए हैं। यही नहीं जलशक्ति विभाग के माध्यम से 43 विभिन्न पेयजल व सिचाई योजनाओं पर 192 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बीते चार साल में मंडी को नगर निगम, प्रदेश की दूसरी यूनिवर्सिटी, मेडिकल यूनिवर्सिटी, बालीचौकी व कोटली में एसडीएम कार्यालय के अलावा 150 करोड़ का शिवधाम का निर्माण किया जा रहा है। इससे छोटी काशी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।