विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध खनन से सुकड़ खड्ड पुल को खतरा

By JagranEdited By:
Published: Mon, 03 Aug 2020 06:37 PM (GMT+05:30)

संवाद सहयोगी जोगेंद्रनगर ढेलू-डोहग सड़क पर सुकड़ खड्ड पर बने पुल के पास अवैध खनन हो

अवैध खनन से सुकड़ खड्ड पुल को खतरा
अवैध खनन से सुकड़ खड्ड पुल को खतरा

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : ढेलू-डोहग सड़क पर सुकड़ खड्ड पर बने पुल के पास अवैध खनन होने से पुल के गिरने का खतरा बढ़ गया है। पुल के पिलरों में भी दरारें आ गई हैं। इससे लोक निर्माण विभाग की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब बरसात के मौसम में नदी-नालों में उफान के चलते पुल के धराशायी होने खतरा अधिक बढ़ गया है।

सुकड़ खड्ड पर बने इस पुल के आसपास लंबे अरसे से अवैध खनन माफिया सक्रिय है। अंधेरे में ट्रैक्टर के माध्यम से रेत-बजरी और पत्थर निकालने का सिलसिला धड़ल्ले से जारी है। खनन माफिया पर पुलिस व स्थानीय प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। माफिया ने पिलरों के नीचे भी रेत और बजरी खोद डाली है। इस पुल से रोजाना भारी वाहनों की आवाजाही होती है।

जोगेंद्रनगर में अवैध खनन के करीब 300 से अधिक मामले दो सालों में दर्ज हुए हैं। लाखों रुपये का जुर्माना भी खनन माफिया से वसूला गया है।

.......

ढेलू-डोहग-सैंथल सड़क पर पुल के सामांतर हो रहे अवैध कटाव से पुल को नुकसान हो रहा है। पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवैध कटाव का होना चिताजनक है।

-बीएम ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग जोगेंद्रनगर

......

ढेलू-डोहग सड़क पर सुकड़ खड्ड पर बने पुल के पास अवैध खनन की शिकायत मिली है। संबंधित विभाग व पुलिस को नियमों के तहत कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।

-अमित मेहरा, एसडीएम जोगेंद्रनगर

......

जोगेंद्रनगर में अवैध खनन को लेकर पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर रही है। डोहग के नजदीक फिर से हो रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

-संदीप शर्मा, थाना प्रभारी जोगेंद्रनगर