Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी में फिर बारिश का कहर, NH समेत 303 सड़कें बंद; घरों और खेतों में भरा पानी, तस्वीरों में बाढ़ का भयावह मंजर

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 12:31 PM (IST)

    Heavy Rain In Mandi हिमाचल प्रदेश के मंडी में रात से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते हालात बिगड़ते ही जा रही है। मूसलाधार बारिश ने बाढ़ का रूप धारण कर लिया है। वहीं मंडी के सुंदरनगर में सड़क धंसने से HRTC बस हादसे का शिकार हो गई और 12 लोग घायल हो गए। तस्वीरों में देखिए हिमाचल प्रदेश में कैसे बारिश बनी आफत।

    Hero Image
    Heavy Rain In Mandi: मंडी में फिर बारिश बरपा रही कहर

    मंडी,ऑनलाइन डेस्क। Heavy Rain In Mandi: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मंडी जिले में रात से ही भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते हालात बिगड़ते ही जा रही है। मूसलाधार बारिश ने बाढ़ का रूप धारण कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोग अपने घरों में फंसे हुएं है। भारी बारिश के चलते नेशनल हाईवे समेत 303 सड़कें बंद हो गई हैं। इसी के साथ ही मकान भी पानी में बह गए हैं। वहीं, सुंदरनगर में सड़क धंसने के कारण बस दुर्घटना का शिकार हो और 12 लोग घायल हो गए। तस्वीरों में देखिए हिमाचल प्रदेश में कैसे बारिश बनी आफत।

    मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। वहां भारी बारिश के चलते सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया है।

    मूसलाधार बारिश से बल्ह घाटी की सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

    बल्ह घाटी के रत्ती खड्ड में लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ का रूप धारण कर लिया। सड़कें पूरी तरह से जलमग्न नजर आ रही हैं। 

     मंडी के बल्ह घाटी में रात से ही भारी बारिश  हो रही है। लगातार बारिश होने के कारण सड़क धस गई है। वहीं, नेशनल हाईवे समेत 303 सड़के बंद हैं। 

    भारी बारिश के चलते स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी घुसने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। 

    सुकेती व कंसा खड्ड में बाढ़ से बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कई गांव डूब गए हैं। सैंकड़ो लोग घरों में फंसे हुए हैं। 

    मंडी के बल्ह घाटी में बारिश से आई बाढ़ के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है और कई मकानों को काफी नुकसान भी पहुंचा है। 

    रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान पहुंचा। बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है और पूरी फसल बर्बाद हो गई है। 

     हिमाचल प्रदेश में इस साल बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। पहले ही प्राकृतिक आपदा के चलते करोड़ों का नुकसान हो चुका है, तो वहीं अब फिर से बाढ़ परेशानी बन रही है। 

    \\

    मंडी जिले में सबसे ज्यादा हालात बिगड़ रहे हैं, वहीं अन्य जिलों में बारिश कम है। किसानों की फसलें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। 

    बाढ़ के पानी के कारण सड़कों पर काफी अधिक पानी जमा हो गया है, जिसके चलते सड़कों पर खड़ी कई गाड़ियां पानी में डूब गई हैं और उन्हें नुकसान पहुंचा है। 

    मंडी में हो रही तेज बारिश के कारण आई बाढ़ के पानी से नेरचौक में मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग डूब गया है, जिसके चलते यातायात को रोक दिया गया है।

    मंडी की बल्ह घाटी में मूसलाधार बारिश के कारण कोसरी पंचायत के देहरु गांव में भू-स्खलन हो गया है। जिसके चलते मकान खतरे की जद में आ गया। 

    मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डदौर पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 

    मंडी के सुंदरनगर में सड़क धंसने से HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके चलते बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।