Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करेंगे 216 देवी-देवता

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 19 Jan 2018 03:00 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार भी 216 देवी-देवता शिरकत करें

    Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करेंगे 216 देवी-देवता

    जागरण संवाददाता, मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार भी 216 देवी-देवता शिरकत करेंगे। प्रशासन ने पंजीकृत 216 देवी-देवताओं को महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया है। सभी देवताओं की कमेटियों व कारदारों को तहसील स्तर पर निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। इस बार प्रशासन ने किसी नए देवी-देवता को न्योता नहीं दिया है। सिर्फ उन्हीं देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजे हैं जो पहले से पंजीकृत हैं। इस साल शिवरात्रि महोत्सव का शुभ आरंभ 15 फरवरी से होगा। मंडी के आराध्य देव कमरूनाग 13 फरवरी को छोटी काशी पहुंचेंगे। देव ढगांडु, देव थटी, देवी बगलामुखी, देवी बुढ़ी भैरवा, देव बुढ़ा ¨बगल व देव बुढ़ा ¨बगल 14 फरवरी को मंडी आएंगे। देव बयाला नारायण (सराज जंजैहली) शिवरात्रि के दो दिन बाद मंडी पहुंचेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं शिवरात्रि मेला देवता उपसमिति के संयोजक राजीव कुमार ने बताया कि इस बार 216 देवी-देवताओं को शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।

    सांस्कृतिक संध्याओं पर फिजूलखर्ची पर लगाम

    शिवरात्रि महोत्सव के दौरान होने वाली छह सांस्कृतिक संध्याओं में होने वाली फिजूलखर्ची पर इस बार लगाम लगेगी। गत वर्ष सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन पर मेला कमेटी ने करीब सवा करोड़ रुपये की राशि खर्च की थी, जोकि महोत्सव के इतिहास में सबसे अधिक है। आम तौर पर सांस्कृतिक संध्याओं पर 60 से 80 लाख रुपये खर्च होते हैं। गत दिनों आयोजित महोत्सव की आम सभा में भी सांस्कृतिक संध्याओं में पानी की तरह पैसा बहाने पर ¨चता जताई गई थी। आयोजकों को इस बार खर्च में कटौती करने के निर्देश दिए गए थे। इस बार देवी-देवताओं के ऊपर अधिक राशि खर्च होगी।