Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: मंडी के चार मील में दोबारा दरका पहाड़, कीरतपुर-मनाली फोरलेन फिर बंद; हजारों वाहन फंसे

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 08:38 AM (IST)

    हिमाचल के चार मील में भूस्खलन के कारण कीरतपुर-मनाली फोरलेन फिर से बंद हो गया है। रविवार को मार्ग बहाल होने के बाद भी लगातार भूस्खलन से यातायात बाधित है। कुल्लू मनाली और लाहुल जाने वाले हजारों वाहन फंसे हुए हैं जिससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

    Hero Image
    चार मील में पहाड़ी से दोबारा मलबा गिरने से कीरतपुर-मनाली फोरलेन बंद।

    विशाल वर्मा, पंडोह। हिमाचल के चार मील में पहाड़ी से दोबारा मलबा गिरने से कीरतपुर-मनाली फोरलेन एक बार फिर बंद हो गया है। रविवार देर शाम करीब 29 घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को एकतरफा यातायात के लिए बहाल किया गया था, लेकिन रात 11 बजे और फिर सोमवार सुबह आठ बजे हुए भारी भूस्खलन ने प्रशासन और यात्रियों की परेशानियों को फिर से बढ़ा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार बारिश से चार मील क्षेत्र की पहाड़ी अत्यधिक भुरभुरी हो चुकी है, जिससे भूस्खलन रुक नहीं पा रहा। मलबा गिरते ही एनएचएआई की मशीनें मौके पर राहत कार्य में जुट गईं, लेकिन भारी मात्रा में गिरे मलबे के कारण मार्ग बहाल करने में समय लग रहा है।

    हजारों वाहन फंसे

    इस बीच, कुल्लू, मनाली और लाहुल की ओर जाने वाले हजारों वाहन औट, पंडोह और बल्ह क्षेत्र में जगह-जगह फंसे हैं। इनमें पर्यटकों के वाहन, निजी गाड़ियां, बसें और भारी मालवाहक वाहन शामिल हैं। विशेष रूप से ट्रक चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हो रही है।

    वैकल्पिक मार्ग जैसे गोहर पंडोह, कमांद-कटौला बजौरा सड़क की हालत भी अत्यंत दयनीय है। एक तरफ बारिश, दूसरी तरफ ओवरलोडिंग ने इन रास्तों को भी असुरक्षित बना दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और प्रशासन या पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे अपडेट का पालन करें।

    मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में और भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे भूस्खलन की आशंका बरकरार है।चार मील क्षेत्र मानसून सीजन में बार-बार भूस्खलन का केंद्र बन गया है, जो न केवल पर्यटकों बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी बड़ी चुनौती बन चुका है।

    यह भी पढ़ें- Pithoragarh में हुए हादसे में लापता लोगों का रेस्क्यू जारी, पहाड़ दरकने से मलबे में दफन हुई 7 जिंदगियां

    comedy show banner
    comedy show banner