Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हजारों लोगों को लूट बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, अब दुबई फरार हुआ क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का किंगपिन; SIT को भी नहीं मिला सुुराग

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 12:29 PM (IST)

    मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM Network) के किंगपिन सुभाष शर्मा की पत्नी व बेटा भी दुबई भाग गए हैं। पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) को दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों की मोबाइल लोकेशन भी पता नहीं चल पाई है।

    Hero Image
    दुबई फरार हुआ क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का किंगपिन

    जागरण संवाददाता,मंडी। Himachal Pradesh News: मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM Network) के किंगपिन सुभाष शर्मा की पत्नी व बेटा भी दुबई भाग गए हैं।

    पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) को दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सुभाष शर्मा की पत्नी व बेटा पंजाब के जीरकपुर में हैं। एसआइटी ने जीरकपुर स्थित उनके फ्लैट में कई बार दबिश दी,हर बार मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपिक सुभाष के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

    दोनों की मोबाइल लोकेशन भी पता नहीं चल पाई है। पंजाब के मोहाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद सुभाष शर्मा दुबई भाग गया था। उसकी तलाश में लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है।

    आरोपित पर करीब 500 करोड़ रुपये की देनदारी है। पुलिस ने राजस्व विभाग से चल अचल संपत्ति की जानकारी मांगी है। पुलिस मुख्यालय ने राजस्व विभाग को पत्र लिख जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

    पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई

    क्रिप्टो करेंसी (Cryptocurrency Fraud Himachal) के खेल में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। सुंदरनगर में एक सेवानिवृत्त शिक्षक से करीब 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दंपती के घर एसआईटी ने दबिश देकर संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाला है। आरोपित पुलिस व उसकी पत्नी वन विभाग में कार्यरत है। दोनों ने कुछ समय पहले लाखों रुपये की जमीन खरीदी थी।

    ऊना के अभिषेक पर 200 करोड़, हेमराज व सुखदेव पर 100-100 करोड़ की देनदारी है। चारों आरोपितों की कुल देनदारी 900 करोड़ रुपये बनती है। एसआइटी मामले की तीन चरणों में जांच करने का निर्णय लिया। पहले चरण में मुख्य आरोपितों की जांच की जा रही है। दूसरे चरण में प्रमुख एजेंटों व तीसरे चरण में उससे निचले स्तर के आरोपितों की जांच होगी।

    यह भी पढ़ें- क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का किंगपिन ये जालसाज, दो गुर्गों के साथ हजारों को लूटा; करोड़ों के संपत्ति के बने मालिक

    केवल सिंह का लैपटॉप भतीजे से बरामद

    बल्ह हलके के लुहाखर के केवल सिंह पुत्र संतराम का लैपटाप एसआईटी ने उसके भतीजे से बरामद किया है। केवल सिंह कम पढ़ा लिखा है। लैपटॉप चलाना नहीं आता था। भतीजे को मासिक वेतन पर लैपटॉप चलाने के लिख रखा हुआ था। यानी उसका आईटी का काम भतीजा ही संभालता था।

    भतीजा पहले ओटोमोबाइल कंपनी में काम करता था। चाचा से मासिक वेतन अच्छा मिलने लगा तो आटोमोबाइल सेक्टर की नौकरी छोड़ दी है। एसआइटी ने केवल सिंह की जमीन व बैंक की पासबुक अपने कब्जे में ली है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के बद्दी में है पाकिस्तान कॉलोनी? ऑनलाइन शॉपिंग पर ग्राहक दर्ज करा रहे ये पता, जानें क्या है ये पूरा माजरा

    comedy show banner