Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा स‍िंह ने Kangana Ranaut को याद द‍िलाया कर्त्तव्य, आपदा में दी यह सलाह

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 12:01 PM (IST)

    Himachal Pradesh News कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी की सांसद कंगना रनौत को आपदा में उनकी भूमिका याद दिलाई। उन्होंने कहा कि कंगना आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें और केंद्र सरकार से सहयोग की अपील करें। प्रतिभा सिंह ने करसोग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को निजी तौर पर सहायता दी। उन्होंने सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया

    Hero Image
    मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची कांग्रेस अध्‍यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रति‍भा स‍िंह और सांसद कंगना रनौत।

    संवाद सूत्र, करसोग। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आपदा के बीच मंडी की सांसद कंगना रनौत को उनका कर्तव्‍य याद दिलाया है। उन्‍होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत का कर्त्तव्य है कि वह आपदा के दौरान अहम भूमिका निभाएं। वह आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर केंद्र सरकार के समक्ष मामले को गंभीरता के साथ ले जाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संसद सत्र में उठाएं आवाज 

    प्रत‍िभा स‍िंह ने कहा क‍ि संसद का सत्र भी आरंभ होने जा रहा है। सांसद को प्राकृतिक आपदा के इस मामले को संसद में उठाना चाहिए, ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों को केंद्र से भरपूर सहयोग मिल सके। प्रतिभा सिंह रविवार को करसोग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लेने पहुंची थीं।

    प्रतिभा ने न‍िजी तौर पर दी सहायता 

    उन्होंने कहा, सरकार की ओर से कोई न कोई करसोग पहुंचेगा, मुख्यमंत्री भी स्वयं करसोग आएंगे। प्रतिभा सिंह ने पीड़ित परिवारों को निजी तौर पर सहायता राशि भी दी।

    पीड‍़‍ितों से म‍िलकर बंधाया ढांढस 

    प्रतिभा आपदा के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के स्वजन से मिलीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार आपदा पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकार ने सभी प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। सरकार द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

    कंगना रनौत ने भी नेता प्रतिपक्ष के साथ किया थुनाग का दौरा

    मंडी संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य कंगना रनौत ने भी जयराम ठाकुर के साथ आपदा प्रभावित थुनाग का दौरा किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल भी भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ राहत सामग्री की खेप लेकर थुनाग पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने उनके साथ राहत सामग्री बांटी। रविवार को थुनाग में शिव शरण श्रीराम लंगर कमेटी की मदद से लंगर सेवा शुरू हुई। ऊना के हरोली के रविंद्र वासुदेव की संस्था "चरैवेति" ने भी थुनाग में जरूरी सामान पहुंचाया। जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने का आह्वान किया। जयराम ठाकुर ने थुनाग वानिकी कालेज के प्रशिक्षु साहिल ठाकुर, रोनित और तांदी में तैनात बिजली कर्मी नागेंद्र पाल की जीवन संकट में डालकर लोगों की जान बचाने के कार्य की सराहना की।