Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं बना पाए कुल्लू-लाहुल स्पीति के नेता, मंडी जिले से पायल वैद्य को मिला मौका

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 05:06 PM (IST)

    मंडी भाजपा कार्यकारिणी में कुल्लू और लाहुल स्पीति के किसी नेता को स्थान नहीं मिला। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और महेंद्र सिंह ठाकुर के परिवार से भी किसी को शामिल नहीं किया गया। करसोग के बिहारी लाल शर्मा उपाध्यक्ष बने जबकि नाचन के विधायक विनोद कुमार का पद बरकरार है। सुंदरनगर के राकेश जम्वाल मुख्य वक्ता बने रहेंगे। मंडी की पायल वैद्य और संजीव कटवाल को महामंत्री बनाया गया है।

    Hero Image
    प्रदेश भाजपा मंडी सदर से चुनी गई पायल वैद्य

    जागरण संवाददाता, मंडी। प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी में कुल्लू व लाहुल स्पीति जिले का कोई नेता अपनी जगह नहीं बना पाया। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर को कोई तवज्जो नहीं मिली। उसी तरह कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के परिवार का कोई सदस्य नहीं लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यकारिणी में मंडी जिले व संसदीय क्षेत्र को उचित प्रतिनिधित्व मिला है। करसोग क्षेत्र से संबंध रखने वाले बिहारी लाल शर्मा पहले डॉ राजीव बिंदल की कार्यकारिणी में महामंत्री थे। अब उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। नाचन क्षेत्र के विधायक विनाेद कुमार पहले भी उपाध्यक्ष थे। नई कार्यकारिणी में उनका पद बरकरार रखा गया है।

    सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी अपना पद बरकरार रखने में सफल रहे हैं। उन्हें इस बार भी मुख्य वक्ता का दायित्व सौंपा गया है। बल्ह क्षेत्र के रिवालसर से संबंध रखने वाली जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भतीजी प्रियंता शर्मा पहले मंडी जिला भाजपा की महामंत्री थी। उन्हें प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

    संगठन में सराहनीय कार्य करने वाली मंडी सदर की पायल वैद्य पर पार्टी नेतृत्व ने फिर भरोसा जताते हुए उन्हें महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी हैं। संजीव कटवाल को भी महामंत्री बनाया गया है। वह मंडी जिले के धर्मपुर के रहने वाले हैं। धर्मपुर क्षेत्र हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। सुंदरनगर के डा. संजय ठाकुर को पार्टी ने दोबारा सचिव बनाया है।

    जोगेंद्रनगर के कमल ठाकुर पहले आइटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक थे। इस बार उन्हें इंटरनेट मीडिया विभाग का सहसंयोजक बनाया गया है। मंडी जिले के आठ नेता व कार्यकर्ता डॉ. बिंदल की कार्यकारिणी में पद पाने में सफल रहे हैं। संसदीय क्षेत्र के स्तर पर पदाधिकारियों की यह संख्या नौ है।

    भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज शर्मा मंडी संसदीय क्षेत्र के भरमौर के रहने वाले हैं। उन्हें भी सचिव बनाया गया है। किन्नौर के रहने वाले सुनील नेगी को अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। किन्नौर भी मंडी संसदीय क्षेत्र का भाग है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कुल्लू व लाहुल स्पीति को भी कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है।