डीसी ने किया आइआइटी के प्रशिक्षु इंजीनियरों का मार्गदर्शन
आइआइटी मंडी में 5 सप्ताह के इंडक्शन कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बीटेक के नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश निर्माण की दिशा में युवा वर्ग को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अधिक से अधिक से योगदान देना होगा। आइआइटी मंडी जिला प्रशासन के साथ कुछ स्थानीय समस्याओं के समाधान पर काम कर रहा है। इसमें जमीन खिसकने की पूर्व चेतावनी देना, ट्रैफिक जाम दूर करना, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट आदि। लैब में आइडिया•ा विकसित करने और वास्तविक जीवन में उन्हें लागू करने में बड़ा फर्क है क्योंकि वास्तविक जीवन में आने वाली कई चुनौतियां हम पहले नहीं देख पाते हैं। इसलिए भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतियों का हमेशा ध्यान रखें। विज्ञान का असली मकसद
जागरण संवाददाता, मंडी : आइआइटी मंडी में पांच सप्ताह के इंडक्शन कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बीटेक के नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश निर्माण की दिशा में युवा वर्ग को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अधिक से अधिक योगदान देना होगा। आइआइटी मंडी जिला प्रशासन के साथ कुछ स्थानीय समस्याओं के समाधान पर काम कर रहा है। इसमें जमीन खिसकने की पूर्व चेतावनी देना, ट्रैफिक जाम दूर करना, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट आदि शामिल है। लैब में नई सोच विकसित करने और वास्तविक जीवन में उन्हें लागू करने में बड़ा फर्क है क्योंकि वास्तविक जीवन में आने वाली कई चुनौतियां हम पहले नहीं देख पाते हैं। इसलिए भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतियों का हमेशा ध्यान रखें। विज्ञान का असली मकसद समाज की सेवा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।