Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ढालपुर मैदान में नहीं होंगी व्यापारिक गतिविधियां

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 13 Oct 2021 04:26 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 15 से 21 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस बार के ...और पढ़ें

    Hero Image
    ढालपुर मैदान में नहीं होंगी व्यापारिक गतिविधियां

    संवाद सहयोगी, कुल्लू : अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 15 से 21 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस बार केवल देव मिलन ही उत्सव का आकर्षण होगा। पिछले कई वर्षों से जिला के देवी-देवताओं के बैठने के लिए ढालपुर मैदान में स्थान चिह्नित किए गए हैं और इसका नक्शा भी बनाया गया है। इस बार भी आमंत्रित देवी-देवता ढालपुर मैदान में अपने चिह्नित स्थान पर ही बैठेंगे। दशहरा उत्सव में हिस्सा लेने आ रहे अंपजीकृत देवता के देवलु अपने साथ तिरपाल आदि साथ लेकर आएंगे और उन्हें बैठने के लिए ढालपुर मैदान में नया स्थल नहीं दिया जा सकता। संबंधित देवलु अपने बैठने की जगह ढालपुर मैदान से बाहर पूर्व की भांति बना लें। मैदान में व्यापारिक गतिविधियां और प्रदर्शनियां लगाए जाने वाले स्थल को पूरी तरह से खाली रखने के निर्देश दिए गए हैैं। यहां अतिक्रमण मंजूर नही होगा और काई व्यापारिक व व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोविड नियमों का करना होगा पालन

    ढालपुर मैदान में कोविड नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। मैदान में देव समाज से जुड़े सभी व्यक्तियों को मास्क का प्रयोग करना होगा। जरूरत पड़ने पर प्रशासन देवलुओं व कारकूनों को मास्क व सैनिटाइजर भी मुहैया करवाएगी।

    वैक्सीनेशन के लिए लगेगा काउंटर

    ढालपुर मैदान में स्वास्थ्य विभाग के काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां लोगों को वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी। काउंटर से ही लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया जाएगा और उन्हें वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। प्रशासन लगातार लोगों से अपील भी कर रहा है कि पहली डोज लगाने वाले लोग 84 दिन की अवधि पूरी होने के बाद दूसरी डोज भी लगवा लें।

    एक बजे से पहले देवता जाएं सुल्तानपुर

    जब भगवान रघुनाथ सुल्तानपुर अपने निवास स्थान से ढालपुर मैदान के लिए रवाना होते हैं तो उस दौरान अन्य देवता रघुनाथ के मंदिर में न जाएं। मार्ग तंग होने के कारण भीड से यातायात जाम की समस्या हो जाती है। देवता रथयात्रा के उपरांत अथवा एक बजे से पहले रघुनाथ के मंदिर के लिए जाएं।

    ----------------------

    जिला कारदार संघ के साथ दशहरे की समीक्षा बैठक की गई है। इसमें नियमों का पालन करना होगा। ढालपुर मैदान में किसी भी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियों की इजाजत नहीं होगी व कोविड के नियमों का पालन करना होगा।

    -आशुतोष गर्ग, अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति एवं उपायुक्त कुल्लू।