Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: बीजेपी विधायकों ने प्रदेश की कांग्रेस सांसद पर बोला हमला, कहा- उन्हें चिठ्ठी लिखने के अलावा कोई काम नहीं

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 07:37 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं मंडी से कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह पर भाजपा विधायकों ने हमला बोला है। विधायक राकेश जम्वाल इंद्र सिंह गांधी व दीपराज कपूर ने कहा कि सांसद बनने के बाद प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र में एक भी विकास कार्य नहीं करवा पाई है। चिट्ठी लिखने के सिवाए उन्हें कोई काम नहीं है और सुर्खियों में बने रहने के लिए लिखती पत्र हैं।

    Hero Image
    बीजेपी विधायकों ने प्रदेश की कांग्रेस सांसद पर बोला हमला

    जागरण संवाददाता, मंडी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह (State Congress Committee President and Mandi MP Pratibha Singh) पर भाजपा विधायकों ने हमला बोला है। विधायक राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी व दीपराज कपूर ने कहा कि सांसद बनने के बाद प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र में एक भी विकास कार्य नहीं करवा पाई है। चिट्ठी लिखने के सिवाए उन्हें कोई काम नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 माह से कांग्रेस की सरकार है लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र का विकास करवाने में नाकाम रही है। उल्टा राजनीति द्वेष के चलते भाजपा सरकार के समय जनहित को ध्यान में रखकर खोले गए सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा कम कर किया गया। प्रतिभा सिंह को यह विश्वविद्यालय कांग्रेस सरकार से और मजबूत करवाना चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शिवधाम का काम बंद पड़ा है और प्रतिभा सिंह ने चुप्पी साध रखी है।

    ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए पुलिस तैयार, इतने जवान संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा; CCTV से होगी निगरानी

    प्रतिभा सिंह सुर्खियों में बने रहने के लिए लिखती हैं पत्र

    प्रतिभा सिंह केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए पत्र लिखती हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने मंडी संसदीय क्षेत्र को कीरतपुर मनाली फोरलेन व अटल टनल जैसे उपहार दिए गए हैं। चीन की सीमा से जुड़ी सड़कों व दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। लाहुल स्पीति व किन्नौर के 25 गांव वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किए गए।

    कांग्रेस ने यूपीए सरकार के समय अटल टनल के निर्माण के लिए बजट का प्रविधान नहीं किया। इससे काम कई सालों तक बंद रहा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति से टनल का कार्य पूर्ण किया गया। प्रदेश की कांग्रे सरकार बदले की भावना से कम कर रही है।

    ये भी पढ़ें- मंडी में चिट्टे की ओवरडोज ने 19 वर्षीय छात्र की ली जान, दोस्त के घर से मिला शव