विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर हमला, आधी रात मरीज बनकर आए बदमाशों ने की तोड़फोड़; एक दबोचा

Published: Sun, 01 Sep 2024 03:33 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2024 08:01 AM (IST)

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर कार सवार हमलावरों ने शनिवार आधी रात ...और पढ़ें

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर हमला
नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर हमला

HighLights

  1. कई प्रशिक्षु चिकित्सकों ने भाग कर बचाई अपनी जान
  2. प्रशिक्षु चिकित्सकों ने एक हमलावर को दबोचा
  3. दो गाड़ियों से कॉलेज परिसर में घुसे चार हमलावर, गाड़ियों में की तोड़फोड़

 जागरण संवाददाता, मंडी। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नेरचौक के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर कार सवार हमलावरों ने शनिवार आधी रात को हमला कर दिया। इससे एक प्रशिक्षु चिकित्सक घायल हुआ है। अन्य ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसमें महिला प्रशिक्षु चिकित्सक भी शामिल है।

हमलावर मरीज बनकर अस्पताल परिसर में आए थे

हमलावर दो गाड़ियों से कालेज परिसर में घुसे। रात की ड्यूटी पर तैनात कुछ प्रशिक्षु चिकित्सक अस्पताल व कालेज परिसर के बाहर टहल रहे थे। कॉलेज के मुख्य द्वार पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। हमलावर मरीज बनकर अस्पताल परिसर में आए थे। इससे मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी चकमा खा गए।

हमलावरों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की

प्रशिक्षु चिकित्सक की पिटाई करने के साथ हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। इससे प्रशिक्षु चिकित्सक बुरी तरह से सहमें हुए हैं। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने बाद में हिम्मत दिखा एक हमलावर को दबोच लिया। तीन अन्य फरार हो गए। गुस्साए प्रशिक्षुओं ने हमलावरों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

सूचना मिलने पर कॉलेज के प्राचार्य डा. डीके वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोपित हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया। बल्ह पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। तीन अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

घटना से प्रशिक्षु डॉक्टरों में भारी रोष

घटना से प्रशिक्षु डॉक्टरों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है। कुछ शरारती तत्व महिला प्रशिक्षु चिकित्सकों के छात्रावास के आसपास सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए हैं। कालेज प्रबंधन उनकी पहचान करने का प्रयास कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।