Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'संस्थानों को उलझाने में जुटी है सरकार', अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्थानांतरण पर जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर हमला

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 03:50 PM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित करने की घोषणा की जिससे जनता निराश हुई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस फैसले को सरकार की संकीर्ण सोच बताते हुए कहा कि सरकार संस्थानों को उलझाने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नई परियोजनाओं को शुरू करने और उन्हें समय पर पूरा करने में विफल रही है।

    Hero Image
    संस्थानों को उलझाने में जुटी है सुक्खू सरकार- जयराम ठाकुर

    जागरण संवाददाता, मंडी। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के दिन नई योजनाओं और विकासात्मक घोषणाओं की उम्मीद रखने वाली जनता को इस बार निराशा हाथ लगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय समारोह में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित करने की घोषणा कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस फैसले को सरकार की संकीर्ण सोच करार दिया और कहा कि सरकार जनता के हित में निर्णय लेने की बजाय संस्थानों को उलझाने में जुटी है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी लगभग आठ वर्षों से कार्यरत है और भाजपा सरकार के समय इसका संचालन सुचारू रूप से चल रहा था। लेकिन कांग्रेस सरकार अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि इसके साथ करना क्या है।

    पहले इसे हमीरपुर शिफ्ट करने की चर्चा चली, अब सरकाघाट का नाम सामने आ गया। इससे यह साफ है कि सरकार चिकित्सा शिक्षा को स्थिर दिशा देने में असफल रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का आधा कार्यकाल बीत चुका है, लेकिन नई परियोजनाएं शुरू करने और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। वर्तमान सरकार का प्रिय शगल है- चले हुए संस्थान बंद करना, जिन प्रोजेक्ट के टेंडर हो गए हों उन्हें रोकना, स्वीकृत बजट वापस मंगाना और चल रहे काम ठप करना।

    नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर सरकार को जनता को विकास की दिशा में नई सौगात देनी चाहिए थी, लेकिन इसके विपरीत जनता को भ्रम और अनिश्चितता मिली। उनका कहना है कि इससे प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर नकारात्मक असर पड़ेगा।