कर्ज माफी से नहीं होगा किसानों का भला : दिनेश कुलकर्णी
जागरण संवाददाता, मंडी : भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी का कहना
जागरण संवाददाता, मंडी : भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी का कहना है कि कर्ज माफी से किसानों का भला नहीं होगा। कृषि पर राजनीति से ऊपर उठकर ¨चतन करना होगा। केंद्र सरकार इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए। किसानों को उनकी पैदावार का उचित मूल्य मिले और उत्पादन खर्च कम करने पर मंथन होना चाहिए। कुलकर्णी वीरवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। भारतीय किसान संघ किसानों की मांगों को लेकर दस अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगा। इसमें देशभर से करीब तीन हजार किसान शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान संघ ज्ञापन सौंपेगा।
उन्होंने कहा कि किसानों की कर्ज माफी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। ऐसा करने से किसानों को गलत आदत पड़ जाएगी। किसानों को आधुनिक तकनीक से कृषि करने के गुर सिखाने होंगे। कृषि उपज के आयात को लेकर दोषपूर्ण नीति की वजह से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। गेहूं आयात के सभी सौदों को रद करने के अलावा गेहूं को आयात शुल्क से मुक्त किए जाने की भी मांग की गई है। देश में ऐसी नीति बनाई जानी चाहिए जिससे बाजार मूल्य किसानों के लिए लाभकारी हो। देसी पशुधन के लिए विशेष आर्थिक नीति सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर प्रदेश के संगठन मंत्री हरी राम भी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।