Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्योली वार्ड से सीता देवी 16 को भरेंगी नामांकन

    By Edited By:
    Updated: Sun, 13 Dec 2015 09:10 PM (IST)

    संवाद सूत्र, खराहल : जिला परिषद के वार्ड न्योली की बैठक रविवार को काईस में हुई। इसमें निर्णय लिया कि ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सूत्र, खराहल : जिला परिषद के वार्ड न्योली की बैठक रविवार को काईस में हुई। इसमें निर्णय लिया कि न्योली वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीता देवी 16 दिसंबर को अपना नामांकन भरेंगी। इसमें करीब दो हजार भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। न्योली वार्ड के हर पंचायत में प्रचार के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली के विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता अंतिम दिन तक रात दिन कड़ी मेहनत करें ताकि न्योली वार्ड से सीता देवी को जीत पक्की हो सके। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो वहीं इस वार्ड से निवर्तमान जिप सदस्य रेशमा ठाकुर ने कहा कि वह सीता देवी के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेगी। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, मंडलाध्यक्ष दुर्गादास, न्योली वार्ड से जिप प्रत्याशी सीता देवी, कुलदीप नैय्यर, बालमुंकद राणा, जमुना देवी, ललित वैद्य, अमर ठाकुर, दलीप, अनिरूद्ध खैरा, विनय नेगी, एसके शर्मा, नेसू राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।