Kullu Landslide: कुल्लू में भूस्खलन से दो मकान ध्वस्त, मलबे में दबकर चार लोगों की मौत
कुल्लू जिले के निरमंड की घाटू पंचायत के शर्मानी गांव में भूस्खलन हुआ जिससे दो मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए। इस आपदा में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल भी है। भूस्खलन की वजह से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।

जागरण संवाददाता, कुल्लू। कुल्लू जिले के निरमंड के घाटू पंचायत के शर्मानी गांव में देर रात भूस्खलन से दो मकान धवस्त हो गए। इस आपदा में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग घायल भी है।
शर्मानी में देर रात करीब दो बजे भूस्खलन की चपेट में आठ लोग आ गए हैं। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।जबकि तीन घायलों को निरमंड अस्पताल भेजा जा चुका है।
मृतकों में चार लोग शामिल है। जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं।
- ब्रेस्टी देवी पत्नी शिव राम गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) उम्र 50 वर्ष
- चुन्नी लाल पुत्र स्व. शिव राम गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) उम्र 32 वर्ष
- अंजू देवी पत्नी चुन्नी लाल गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) उम्र 25 वर्ष
- भूपेश, गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) उम्र 05 वर्ष।
लापता में एक बच्ची शामिल है, जिसकी पहचान कुमारी जागृति पुत्री चुनी लाल शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) उम्र 08 वर्ष। के रूप में हुई है।
घायलों में ये लोग शामिल
- शिवराम, केसी राम गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) उम्र 52 वर्ष।
- धर्म दास, केसी राम गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) उम्र 48 वर्ष।
- कला देवी, धर्म दास गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) उम्र 45 वर्ष।
कैसे हुआ भूस्खलन?
घाटू पंचायत के प्रधान भोगाराम ने बताया कि उन्हें रात करीब दो बजे भूस्खलन से मकान चपेट में आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह घटना स्थल की ओर रवाना हुआ। यहां पर आकर देखा तो मलबे में लोग दबे हुए थे। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।
एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि हादसे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है घायलों को निरमंड अस्पताल भेज दिया गया है। राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। तीन और शव अभी बरामद हो गए है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।