Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली में एडवेंचर करना पड़ा भारी, जिप लाइन टूटने से 30 फीट गहरी खाई में गिरी बच्ची; माता-पिता के साथ गई थी घूमने

    नागपुर से मनाली घूमने आए एक परिवार के साथ हादसा हो गया। एक बच्ची जिप लाइन से 30 फीट से गिर गई जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना मनाली के नेहरू कुंड के पास हुई। बच्ची को पहले मिशन अस्पताल और फिर चंडीगढ़ रेफर किया गया अब नागपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार परिवार ने समझौता कर लिया था।

    By sanjay kumar Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Sun, 15 Jun 2025 03:37 PM (IST)
    Hero Image
    जिप लाइन टूटने से 30 फीट गहरी खाई में गिरी बच्ची। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया

    जागरण संवाददाता, मनाली। नागपुर से मनाली घूमने आए एक परिवार के साथ हादसा हुआ है। हादसा एक सप्ताह पुराना है। मनाली में जिप लाइन से बच्ची के 30 फीट उंचाई से गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है।

    यहां बच्ची नागपुर से अपने परिवार के साथ मनाली आई हुई थी। इसी दौरान बच्ची मनाली के नेहरू कुंड के पास जिप लाइन में गई। बापसी में वह जिप लाइन से गिर गई। इस हादसे में बच्ची को गंभीर चोट आई। हादसे के बाद बच्ची को पहले मिशन अस्पताल में भर्ती किया और बाद में चंडीगढ़ रेफर किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार नागपुर के रहने वाले प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने मनाली गए थे।

    बीते सप्ताह 8 जून रविवार को प्रफुल्ल बिजवे की बेटी त्रिशा जिप लाइन से एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर जा रही थी। इसी बीच अचानक जिप लाइन की केबल टूट गई। इसके बाद त्रिशा 30 फीट उंचाई से नीचे गिर गई।

    मनाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि जिप लाइन का मामला एक सप्ताह पुराना है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पिता कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कर बच्ची को मिशन अस्पताल से चंडीगढ़ ले गए थे।