सैंज-लुहरी-औट मार्ग में भूमि अधिग्रहण के लिए नहीं हो पाया टेंडर
सवांद सहयोगी कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग-305 (सैंज-लुहरी-औट) के लिए भूमि अधिग्रहण का

सवांद सहयोगी, कुल्लू : राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग-305 (सैंज-लुहरी-औट) के लिए भूमि अधिग्रहण को लगाया गया टेंडर रद हो गया है। इसका टेंडर 22 अप्रैल को लगाया गया था, लेकिन इसमें एक भी कंपनी ने भाग नहीं लिया। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान आने वाली जमीन के कागज तैयार किए जाने थे। अब दोबारा से भूमि अधिग्रहण के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी। इसमें दो माह से अधिक का समय लग सकता है। इससे पहले 21 जून 2021 को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसमें केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं उच्च मार्ग ने आपत्तियां लगाकर इसे रद कर दिया था। इसके बाद 22 अप्रैल को टेंडर लगाया गया जिसमें एक भी कंपनी ने भाग नहीं लिया।
चुनावी साल में लोगों को औट-बंजार सैंज के 97 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग-305 का काम शुरू होने की उम्मीद बंधी थी, लेकिन ऐसे नहीं हो पाया। औट-बंजार-सैंज को राष्ट्री राजमार्ग का दर्जा दिए एक दशक समय होने वाला है, लेकिन इसकी हालत संपर्क मार्ग की तरह है। जिला मुख्यालय कुल्लू से 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में बस को छह से सात घंटे लग जाते हैं। आनी से जलोड़ी जोत तक टारिग
आनी से जलोड़ी जोत तक टारिग करने के लिए भी टेंडर लगाया था, लेकिन उसमें भी किसी कंपनी ने हिस्सा नहीं लिया। पहली बार आमंत्रण करने पर एक कंपनी के होने पर टेंडर रद हो जाता है। अब इस काम के लिए फिर से टेंडर किया जाएगा। सुरंग निर्माण में हो रही लेटलतीफी
हाईवे के निर्माण के साथ जलोड़ी सुरंग निर्माण में हो रही भारी लेटलतीफी से पांच जिलों की जनता परेशान है। जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर, सोहन सिंह, रमेश कुमार ठाकुर, ओम प्रकाश, श्याम लाल, सुरेश कुमार का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-305 को घोषित हुए 10 साल का समय हो गया है, लेकिन अभी इसके डबललेन का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा है। जलोडी टनल की उम्मीद तो क्या ही कर सकते हैं।
औट से सैंज तक हाईवे के निर्माण में आने वाली भूमि अधिग्रहण की टेंडर की प्रक्रिया रद हो गई है इसमें किसी भी कंपनी ने भाग नहीं लिया। अब फिर से भूमि अधिग्रहण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
केएल सुमन, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग-305
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।