Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली में बर्फबारी: पर्यटकों की उमड़ी भीड़, बर्फ के फाहों ने सींचा पर्यटन कारोबार; अरसे बाद होटलों में गूंजी डीजे की आवाज

    मनाली में बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय में तेजी आई है। बाहरी राज्यों से छह हजार से अधिक पर्यटक मनाली पहुंचे हैं। होटल डीजे और कुल्लवी वाद्य यंत्रों से गूंज रहे हैं। रोहतांग दर्रे में पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया। जून में पर्यटकों की भारी भीड़ की उम्मीद है जिससे पर्यटन उद्योग उत्साहित है।

    By sanjay kumar Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 01 Jun 2025 05:34 PM (IST)
    Hero Image
    बर्फ के फाहों ने सींचा मनाली में पर्यटन कारोबार। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, मनाली। बर्फ के फाहों ने मनाली के पर्यटन कारोबार को गति दे दी है। मनाली व लाहुल के पर्यटन स्थलों में बहार छा गई है। तीन दिन में बाहरी राज्यों से पर्यटन नगरी मनाली में छह हजार पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। अरसे बाद डीजे व कुल्लवी वाद्य यंत्रों से मनाली के स्तरीय होटल गूंजने लगे हैं। मैदानी क्षेत्रों से गर्मी से राहत पाने मनाली पहुंच रहे पर्यटक यहां के मौसम के दीवाने हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जून महीने में बर्फ के फाहे व बारिश उनका स्वागत कर रहे हैं। यहां का कूल कूल मौसम सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। होलिडे कोटज एंड सपा के एमडी रोशन ठाकुर, ग्लेशियर होटल के प्रबंधक किशन राणा व स्नो वैली रिजॉर्ट के एमडी विम्पी बक्शी ने बताया कि मई महीना फीका रहने के बाद जून महीने के शुरू में ही पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ी है।

    उन्होंने बताया कि लम्बे अरसे बाद होटल डीजे व कुल्लवी वाद्य यंत्रों से गूंजने लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस सप्ताहान्त में पर्यटन कारोबार बेहतर रहा है। ट्रेवल एजेंट बुद्धि, प्रीतम व सुरेश ने बताया कि जून महीने में एडवांस बुकिंग का रिस्पांस अच्छा है।

    उन्होंने बताया कि जून महीने में पर्यटकों का सैलाब उमड़ेगा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    रोहतांग में बर्फ के फाहों में झूमे सैलानी

    रविवार को बर्फ के दीदार करने रोहतांग गए पर्यटकों के लिए मौसम सुहावना हो गया। दर्रे में पर्यटकों का।स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ। सुबह ही मौसम ने करवट बदली और रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ियों में बर्फ की सफेदी बिछ गई।

    देश व दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में भी बर्फ के फाहे देख सैलानी उत्साहित हो उठे। आज सभी 1200 परमिट बुक हो गए। आज पर्यटकों ने बर्फ के फाहों का खूब आनंद लिया।