विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटसेउ नाले ने बाढ़ से 10 घंटे बंद रहा लेह मार्ग

By JagranEdited By:
Published: Thu, 01 Jul 2021 10:23 PM (IST)

जागरण संवाददाता मनाली बारालाचा दर्रे के समीप पटसेउ नाले में बुधवार रात को बाढ़ से मनाली

पटसेउ नाले ने बाढ़ से 10 घंटे बंद रहा लेह मार्ग
पटसेउ नाले ने बाढ़ से 10 घंटे बंद रहा लेह मार्ग

जागरण संवाददाता, मनाली : बारालाचा दर्रे के समीप पटसेउ नाले में बुधवार रात को बाढ़ से मनाली-लेह मार्ग 10 घंटे अवरुद्ध रहा। पुलिस ने लेह से आ रहे वाहनों को सरचू और मनाली से लेह जा रहे वाहनों को दारचा में रोका। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सुबह ही अवरुद्ध मार्ग को बहाल करने में जुट गया। दोपहर दो बजे सड़क बहाल हुई और वाहन बारालाचा दर्रे के आर-पार हुए।

मनाली-लेह मार्ग पर सफर जोखिमभरा हो गया है। गर्मी बढ़ते ही मार्ग के सभी नाले उफान पर हैं। पटसेउ नाले में पानी बढ़ने से आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए बीआरओ जुटा हुआ है। पटसेउ समेत छह नालों में पानी बढ़ने से वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि नालों में पानी बढ़ने से पटसेउ के पास कुछ घंटों के लिए मार्ग अवरुद्ध रहा लेकिन अब यातायात सुचारू है। अधिकतर नालों में पुल का निर्माण लिया गया है जबकि शेष नालों में पुलों बनाए जा रहे हैं।

लाहुल स्पीति एसपी मानव वर्मा ने बताया कि पटसेउ नाले में पानी बढ़ने से सड़क खराब हुई है। बीआरओ के कार्य को देखते हुए दोपहर दो बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रखी है। दो बजे के बाद ट्रैफिक सुचारू हो गई।

-----------

बैहना में फोरलेन की खोदाई से गिरा मकान

संवाद सहयोगी, मंडी : बल्ह घाटी के बैहना में फोरलेन की खोदाई से एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रोमिला गुप्ता ने उपायुक्त मंडी अरिदम चौधरी व एनएचएआइ के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। बकौल प्रोमिला गुप्ता, यहां फोरलेन का निर्माण कर रही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पहाड़ की कटिग कर रखी थी। अचानक पहाड़ दरकने से मलबा मकान पर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।