Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kullu Landslide: एक महिला समेत तीन शव बरामद और आठ की तलाश जारी, 21 घंटे से बिजली बंद

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 10:32 PM (IST)

    कुल्लू के अखाड़ा बाजार में मलबे से तीन शव निकाले गए जिनमें दो जम्मू-कश्मीर के और एक कुल्लू की महिला का है। आठ अन्य की तलाश जारी है। भूस्खलन से प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है 197 लोगों की मौत हो चुकी है और 3979 करोड़ का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना जताई है।

    Hero Image
    अखाड़ा बाजार में प्रभावितों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। फोटो जागरण

    राज्य ब्यूरो, शिमला। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में मलबे में दबे तीन लोगों के शव शुक्रवार को मिले। इनमें दो शव जम्मू-कश्मीर के लोगों के और तीसरा शव कुल्लू की महिला का है। अभी आठ और लोगों की तलाश के लिए अभियान चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलबे में बुधवार को दो लोग दब गए और वीरवार को छह लोग मलबे में दब गए थे। कुल्लू शहर में लगभग 21 घंटे से बिजली बंद। प्रदेश में अभी तक 197 लोगों की भूस्खलन व अन्य कारणों से मौत हो चुकी है। जबकि नुकसान का आकलन 3979 करोड़ तक पहुंच गया है।

    शुक्रवार को अधिकतर स्थानों में धूप निकली जबकि शाम के समय शिमला सहित कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। धूप और हल्के बादलों के बीच अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    ऊंची चोटियों पर हिमपात और अन्य स्थानों पर वर्षा के कारण गिरे तापमान के कारण ठंड हो गई थी धूप निकलने से गर्मी हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान में भुंतर में 11, बिलासपुर में 8.9, रिकांगपिओ में 6.4 डिग्री तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा धूप के खिलने के साथ कुछ एक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि 8 व 9 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

    प्रदेश में भू स्खलन के कारण चार राष्ट्रीय राज मार्ग जिसमें कुल्लू में एनएच 03 व 305, लाहुल स्पीति में एनएच 505, मंडी में एनएच 03, किन्नौर में एनएच 05 बंद हैं। इसके अलावा 1087 सड़कें बंद हैं। जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    प्रदेश में सबसे अधिक सड़कें मंडी (275), कुल्लू (225) और शिमला (201) सडकें बंद हैं। प्रदेश में 2838 ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। कुल्लू में 1923 ट्रांसफार्मर खराब हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner