विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुल्लू में दो क्लासमेट ने किया छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने का भी आरोप

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 20 May 2026 01:27 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बेहद स्तब्ध करने वाली घटना सामने आई है। दो क्लासमेट ने मिलकर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

कुल्लू में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रतीकात्मक फोटो

कुल्लू में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कुल्लू में छात्रा से दुष्कर्म

  2. क्लासमेट बहला फुसलाकर कमरे में ले गए

  3. पुलिस ने किया मामला दर्ज।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश कुल्लू में एक नाबालिग छात्रा से उसके ही सहपाठी दो छात्रों ने दुष्कर्म किया है। आरोपितों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बनाया है और किसी को कुछ बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। महिला थाना कुल्लू में पीड़िता की मां की शिकायत पर दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

इंस्टीट्यूट नहीं जा रही थी पीड़िता, मां के पूछने पर बताई हकीकत

जानकारी के अनुसार छात्रा ढालपुर में कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। पिछले कुछ समय से वह कोर्स के लिए नहीं जा रही थी। परिवार द्वारा पूछने पर छात्रा ने बताया कि 10 अप्रैल को उसके दो सहपाठी उसे एक कमरे में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

अश्लील वीडियो भी बनाया

आरोप है कि युवकों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी

महिला थाना कुल्लू में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने की है।

यह भी पढ़ें: हमीरपुर के युवक ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेज दिया, दुष्कर्म का मामला भी दर्ज 

यह भी पढ़ें: सिरमौर में वन विभाग की कार्रवाई से बौखलाया खनन माफिया, हाईवे पर ही फेंक दी रेत-बजरी; ट्राला लेकर हुए फरार