विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर के युवक ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेज दिया, दुष्कर्म का मामला भी दर्ज

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 19 May 2026 02:22 PM (IST)

हमीरपुर के एक युवक ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को साझा किया, जिससे पीड़िता मानसिक रूप ...और पढ़ें

हमीरपुर के युवक ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर साझा कर दिया।

हमीरपुर के युवक ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर साझा कर दिया।

HighLights

  1. हमीरपुर युवक ने मंडी युवती का अश्लील वीडियो बनाया।

  2. वीडियो रिश्तेदारों और अन्य लोगों को साझा किया गया।

  3. युवक पर दुष्कर्म केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के युवक ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को शेयर कर दिया। बड़सर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। 

मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने आनलाइन सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और बाद में उसे अपने रिश्तेदारों के मोबाइल फोन में साझा कर दिया।

अन्य लोगों को भी दिखाया वीडियो

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो को रिश्तेदारों और अन्य लोगों को भी दिखाया जा रहा है। इस कृत्य से पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान है।

दुष्कर्म का मामला वापस लेने के लिए दबाव

युवती ने युवक पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया हुआ है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित पक्ष की ओर से पहले दर्ज दुष्कर्म मामले को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

युवक की बहन ने कई लोगों को दिखाया वीडियो

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपित की बहन ने अपने कार्यस्थल पर भी उक्त वीडियो लोगों को दिखाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस गंभीर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही, आयोग ने 8 कर्मचारियों के खिलाफ करवाई FIR दर्ज; सभी ड्यूटी से हटाए