Kullu Landslide: इनर अखाड़ा बाजार में हुए भूस्खलन में मलबे से 3 शव मिले, राहत और बचाव कार्य जारी
कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में हुए भूस्खलन में शुक्रवार को तीन शव बरामद किए गए जो क्षत-विक्षत हालत में थे। वीरवार शाम को भी एक व्यक्ति के अवशेष मिले थे। एनडीआरएफ की टीमें अभी भी बचाव कार्य में लगी हैं। मलबे में मिले एक शव की पहचान 47 वर्षीय रशीद के रूप में हुई है जो जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे।

जागरण संवाददाता, कुल्लू। जिला कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में हुए भूस्खलन में दबे लोगों में से शुक्रवार को तीन शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए हैं। जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। यहां पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
इसके अलावा वीरवार शाम को एक अन्य व्यक्ति के अवशेष बरामद किए गए थे। अभी एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। मलबे दबे मिले एक शव की पहचान 47 वर्षीय रशीद निवासी कंगन बंदरवाल जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला (Kullu landslide) के अखाड़ा बाजार में वीरवार सुबह करीब छह बजे दो मकान के ऊपर भूस्खलन हो गया था। मकान के अंदर कई लोग दब गए थे। एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान जारी किया था।
इसी बाच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सभी तरह के पेपर को पोस्पोन कर दिया गया है। आपदा के कारण हिमाचल में डिजास्टर अलर्ट लगा दिया गया है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के काम के रोक दिया गया है। आपदा खत्म होने के बाद इसे जारी किया जाएगा। सीएम ने पुलिस, होमागार्ड, सेना, एनजीआरएफ, एसजीआरएफ का अभिवादन किया। राजस्व मंत्री चरण सिंह नेगी का आभार जताया। सुक्खू ने बताया कि मणिमहेश यात्रियों को घर तक हेलीकॉप्टर सेवा की सुविधा दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।