दुर्गा ठाकुर दूसरी बार बने भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष
दुर्गा ठाकुर को दूसरी बार मनाली मण्डल की कमान सौंपी गई है। जबकि ठाकुर दास को भी दूसरी बार महामंत्री की जिम्मेबारी सौंपी गई है। भाजमुयो अध्यक्ष रहे देव ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मनाली : दुर्गा ठाकुर को दूसरी बार मनाली मंडल की कमान सौंपी गई है। जबकि ठाकुर दास को भी दूसरी बार महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजमुयो अध्यक्ष रहे देवेंद्र ठाकुर को भी मनाली मंडल में महामंत्री का कार्यभार दिया गया है।
संगठन ने पुरानी टीम पर ही भरोसा जताया है। मदन वर्मा को जिला डेलीगेट के तौर पर चुना गया। आज कटराई में भाजपा मनाली मंडल के चुनाव भाजपा मनाली मंडल के प्रभारी अरुण शर्मा की अध्यक्षता व मंत्री गोविद ठाकुर की मौजूदगी में हुए।
मनाली मंडल के चुनाव प्रभारी अरुण शर्मा ने दुर्गा ठाकुर व उनकी टीम को बधाई दी तथा संगठन को मजबूत करने की बात कही। मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि भाजपा का प्रदेश में जनाधार बढ़ा है। प्रदेश की जनता ने दो विधानसभा के उप चुनाव में भारी बढ़त दिलाकर यह स्पष्ट भी किया है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार ऐतिहासिक विकास कर रही है। उन्होंने दुर्गा ठाकुर, ठाकुर दास व देवेंद्र ठाकुर को बधाई दी।
दूसरी बार अध्यक्ष बने दुर्गा ठाकुर व महामंत्री ठाकुर दास ने कहा कि उन्होंने पहले से ही संगठन की बेहतरी को काम किया है। लेकिन अब पहले के कार्यकाल में रही कमियों व खामियों को दूर करते हुए संगठन को ओर मजबूत करेंगे। महामंत्री बने देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्होंने युवा अध्यक्ष रहते हुए युवाओं को संगठन में जोड़ा है। दुर्गा ठाकुर व ठाकुर दास के साथ मिलकर संगठन को मजबूती करने की दिशा में कदम उठाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।