विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वन मंत्री ने किया अखाड़ा बाजार बेली पुल का उद्घाटन

By JagranEdited By:
Published: Mon, 07 Oct 2019 09:12 PM (IST)

वन एवं खेल मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने सोमवार को कुल्लू के अखाड़ा बाजार में ब्यास नदी पर बने बैली ...और पढ़ें

वन मंत्री ने किया अखाड़ा बाजार बेली पुल का उद्घाटन
वन मंत्री ने किया अखाड़ा बाजार बेली पुल का उद्घाटन

जागरण संवाददाता, कुल्लू : वन एवं खेल मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने सोमवार को कुल्लू के अखाड़ा बाजार में ब्यास नदी पर बने बैली पुल का उद्घाटन किया। लगभग 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पुल पर वाहनों की आवाजाही आरंभ होने से कुल्लू शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी। गोविद सिंह ठाकुर ने बताया कि भूतनाथ पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद अखाड़ा बाजार और सरवरी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बेली पुल का निर्माण किया। इससे कुल्लू शहर विशेषकर अखाड़ा बाजार में वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहेगी। गोविद सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के मद्देनजर बेली पुल का चालू करना बहुत जरूरी था और इसके लिए लोक निर्माण विभाग को तेजी से कार्य करने के आदेश दिए गए थे। दशहरा उत्सव से एक दिन पूर्व इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।