हिमाचल की स्पीति घाटी में आई बाढ़, शांशा पुल को पैदा हुआ खतरा तो रोकी वाहनों की आवाजाही, VIDEO
Lahaul Spiti Flood लाहुल स्पीति जिले में बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। स्पीति घाटी के खुरिक गांव में अचानक बाढ़ आने से किसानों के खेतों व घरों में मलबा घुस गया जिससे भारी नुकसान हुआ। लाहुल घाटी के शांशा नाले में बाढ़ आने से ग्रामीणों की कूल्हों को नुकसान पहुंचा और शांशा पुल को खतरा हो गया

जागरण संवाददाता, केलंग। Lahaul Spiti Flood, लाहुल स्पीति जिला में बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। दोपहर के समय स्पीति घाटी के खुरिक गांव में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के साथ आया मलबा किसानों के खेतों व घरों में घुस गया। बाढ़ आने के कारण खुरिक व रांगरिक के ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। बाढ़ का मलबा सड़क पर आने से मार्ग भी बंद हो गया। इस दौरान कई पर्यटक वाहन भी फंस गए। बीआरओ ने कुछ ही घंटों में सड़क बहाल कर दी, लेकिन ग्रामीणों के घरों में मलबा घुसने से उनकी दिक्कत बढ़ गई।
स्पीति घाटी में आई बाढ़ pic.twitter.com/z2RAhP1EP2
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) July 23, 2025
शांशा पुल को पैदा हुआ खतरा, वाहनों की आवाजाही रोकी
दूसरी ओर लाहुल घाटी के शांशा नाले में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से ग्रामीणों की कूल्हों को नुकसान पहुंचा है। पानी बढ़ने से शांशा पुल को खतरा हो गया। हालात को देखते हुए पुलिस ने कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी। जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दो घंटे के बाद आवाजाही सुचारू हो गई।
स्पीति घाटी में आई बाढ़ से खेतों में घुसा मलबा।
यह भी पढ़ें- Himachal: उपचार में 2 घंटे की देरी और चली गई घायल की जान, परिवार ने दिया धरना तो दो डाक्टरों के विरुद्ध हुई FIR
राहत एवं बचाव कार्य तुरंत करने का निर्देश
'स्पीति घाटी में खुरिक एवं रंगरिक गांव में बाढ़ से लोगों को नुकसान हुआ है। एसडीएम काजा की अध्यक्षता में समस्त विभागों के अधिकारी व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बीआरओ ने सड़क को बहाल कर दिया है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत करने के निर्देश दिए हैं। आमजन से निवेदन है कि कृपया संयम रखें। प्रशासन राहत कार्यों के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। '
-अनुराधा राणा, विधायक, लाहुल स्पीति।
यह भी पढ़ें- Himachal: उपचार में 2 घंटे की देरी और चली गई घायल की जान, परिवार ने दिया धरना तो दो डाक्टरों के विरुद्ध हुई FIR
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।