विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुल्लू में रात को स्कूटी पर चरस तस्करी करने निकला शातिर, स्पेशल टास्क फोर्स ने नशे की खेप समेत पकड़ा

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 11 Jan 2026 12:32 PM (IST)

कुल्लू में स्पेशल टास्क फोर्स ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 10 जनवरी की रात बदोगी के पास ...और पढ़ें

कुल्लू में चरस के साथ पकड़ा गया शातिर।

कुल्लू में चरस के साथ पकड़ा गया शातिर।

HighLights

  1. कुल्लू में 524 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार।

  2. स्पेशल टास्क फोर्स ने स्कूटी सवार को पकड़ा, वाहन जब्त।

  3. पुलिस नशा तस्करी नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीती रात 10 जनवरी को गांव बदोगी के समीप रौगी नाला लेफ्ट बैंक रोड पर स्पेशल टास्क फोर्स ने नाकाबंदी की हुई थी।

इसी दौरान कड़ाके की ठंड में जा रहे एक स्कूटी सवार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार युवक के कब्जे से कुल 524 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपित की पहचान 34 वर्षीय ओम प्रकाश निवासी गांव मालोगी, डाकघर रैसण, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

आरोपित गिरफ्तार, स्कूटी भी कब्जे में ली

आरोपित स्कूटी नंबर एचपी-34 ई-3818 पर सवार था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और नशा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर कुल्लू में आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित चरस की तस्करी में संलिप्त था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इसके संपर्कों और संभावित नेटवर्क की भी गहनता से जांच की जा रही है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

स्पेशल टास्क फोर्स के डीएसपी हेमराज वर्मा ने कहा कि जिले में नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में स्पेशल टास्क फोर्स टीम से हेड कांस्टेबल राजेश, हेड कांस्टेबल समीर, एचएचसी नितेश सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव: हाई कोर्ट के निर्णय के बाद निर्वाचन आयोग ने बुलाई बैठक, क्या रहेगा एजेंडा; पुनर्गठन का क्या होगा? 

यह भी पढ़ें: अमेरिका के कब्जे में मैरिनेरा तेल टैंकर पर हिमाचल का युवक भी फंसा, घर में चल रही शादी की तैयारी; पिता से हुई थी आखिरी बार बात