Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बेघर पीड़ितों को केंद्र से मिलेगा हरसंभव सहारा', आपदा के बाद कुल्लू का दौरा कर बोले केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 05:34 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आई आपदा ने लोगों को गहरे जख्म दिए हैं जिससे कई परिवार बेघर हो गए। राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने बंजार विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने आपदा प्रभावित कुल्लू का दौरा किया (फोटो: जागरण)

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। राज्य मंत्री बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग शांतनु ठाकुर ने शनिवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुशैणी, तीर्थन घाटी एवं सैंज का दौरा किया। इस दौरान तीर्थन घाटी में आपदा से हुए नुकसान को देख मंत्री दंग रह गए।एक महिला बोली हमारी जिंदगी भर की जमा पूंजी खत्म है, अब बेघर हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में आपदा ने यहां के लोगों को गहरे जख्म दिए हैं। कई परिवार बेघर हो गए तो कुछ ने अपनी जान तक गवाई। यहां पर पूरा-पूरा गांव भू-धंसाव के कारण उजड गया है। आपदा ने इस कदर कह मचाया कि देखने वाले भी हैरान हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों ने बातचीत की और उनकी मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

    राज्य मंत्री ने बताया कि मैंने बंजार विधानसभा का दौरा किया और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन किया। इस दौरान, मैंने आपदा पीड़ितों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि हिमाचल बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस कठिन समय में हिमाचल वासियों का धैर्य प्रेरणादायक है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि 20 जून से 12 सितंबर तक 386 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 451 लोग घायल हुए हैं। 41 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 168 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। राज्य में 538 पक्के, 834 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    1878 पक्के और 4005 कच्चे मकानों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। यह हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी कभी पूर्ति नहीं हो पाएगी, कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में आए और उन्होंने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता का दर्द जानते और समझते हैं।

    इसके बाद तुरंत प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड रुपये की राहत दी और प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार को उचित आदेश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार से 11 वर्षों में एसडीआरएफ़ फंड में कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 947.408 की तुलना में 3190.39 करोड़ की राशि दी है। मोदी सरकार ने एनडीआरएफ़ फंड में कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 553.285 करोड़ की तुलना में 2,684.88 करोड़ हिमाचल को देने का काम किया है।