Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kullu Hailstone: हिमाचल प्रदेश के किसान और बागवोनों की टूटी कमर, हिमपात व ओलावृष्टि से 83 लाख का नुकसान

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 05:24 PM (IST)

    हिमपात और ओलावृष्टि ने जिला के आनी और निरमंड के 94 किसान बागवानों को 82.5 लाख का नुकसान हुआ है। 26 मार्च को हुए हिमपात और ओलावृष्टि से किसान बागवानों की कमर तोड़ दी है। हिमपातओलावृष्टि से कई पौधों की टहनियां टूटने के साथ पूरे पेड़ जमीन पर गिर गए।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश के किसान और बागवोनों की टूटी कमर, हिमपात व ओलावृष्टि से 83 लाख का नुकसान

    कुल्लू, संवाद सहयोगी : हिमपात और ओलावृष्टि ने जिला के आनी और निरमंड के 94 किसान बागवानों को 82.5 लाख का नुकसान हुआ है। 26 मार्च को हुए हिमपात और ओलावृष्टि से किसान बागवानों की कमर तोड़ दी है। हिमपात और ओलावृष्टि से एंटी हेलनेट व सेब के पौधों की टहनियां टूटने के साथ कई जगह पूरे पेड़ जमीन पर गिर गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिस कारण बागवानों की वर्षों से की गई मेहनत पर पानी फेर दिया है।सबसे अधिक नुकसान आनी और निरमंड उपमंडल में हुआ है।

    82.5 लाख का हुआ नुकसान 

    निरमंड के चायल, बागा सराहन, आनी के बुच्छैर, टकरासी पंचायत के बागवानों को अधिक नुकसान हुआ है। इसमें निरमंड के सगोफा, जुआगी, टिंगर, बागा सराहन में और आनी के बुच्छैर, टकरासी, ठारवी, परकेड, चौकड़ी, कोलथा, दारन गांव को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यहां पर बगीचों में लगाए एंटी हेलनेट की जाली फट गई और सेब के पौधों की टहनियां टूट गई हैं। इसके बाद बागवानी विभाग ने इसका आकलन किया तो कुल 82.5 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया।कुछ बागवानों के खेत में एंटी हेलनेट का नामो निशान तक नहीं बचा।

    ओलावृष्टि से बचाव के लिए लगाई गई जाली हुई नष्ट 

    हिमपात और ओलावृष्टि से बचने के लिए लगाई गई जाली नष्ट हो गई जाली को टिकाने के लिए लगाए गए बांस के डंडे भी टूट गए हैं। बागवान शेर सिंह, संतोष कुमार, डोला राम, तेज राम, लीला प्रसाद, श्याम दास, डोला राम, हीरूराम, आदि ने बताया कि हमारे सेब के पौधे ही टूट गए हैं। बांस एक भी नहीं बच पाया ऐसे में साल भर कैसे अपना गुजारा करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके नुकसान का उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

    अब आनी के जाबन में आया ओला

    आनी उपमंडल में बुधवार देर शाम को भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई है। इससे भारी नुकसान होने का अनुमान है। ओलावृष्टि से लगातार बागवानों को नुकसान हुआ है। आनी उपमंडल के चवाई और जाबन वैली में ओलावृष्टि हुई है। यहां पर भी कई जगहों पर एंटी हेलनेट के फटने से बांस टूट गए हैं कुछ जगहों पर सेब की टहनियां टूट गई है। इसका आकलन किया जा रहा है।

    वर्जन…….

    उद्यान विभाग आनी के विषय विशेषज्ञ उत्तम पाराशर ने कहा कि बागवानों को हिमपात और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

    वहीं कुल्लू के एडीएम प्रशांत सरकेक ने कहा कि हिमपात और ओलावृष्टि से आनी और निरमंड के बागवानों को 82.5 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।