Kullu Cloudburst: कुल्लू में बादल फटने से छह घरों में घुसा मलबा, नाले में आई भीषण बाढ़ में बह गया घर का सारा सामान
कुल्लू जिले के शिली राजगिरी पंचायत में बादल फटने से भाखली और चेष्टा नाले में बाढ़ आ गई जिससे शगाड़ गांव में भारी तबाही हुई है। कई घरों में मलबा घुस गया है जिससे लोगों को नुकसान हुआ है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। मोहर सिंह और खुशाल सहित कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के शिली राजगिरी पंचायत की पहाड़ी पर बादल फटने से भारी तबाही मच गई। उंचाई पर बादल फटने से भाखली और चेष्टा नाले में बाढ़ आ गई। जिस कारण मलबा शगाड़ गांव में लोगों के घरों में जा पहुंचा।
जहां पर लोगों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि इसमें अभी तक कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लेकिन लोग घरों को खाली कर दूर खेतों में चले गए हैं। बाढ़ आने से मोहर सिंह, खुशाल, प्रताप चंद, गोपाल, डोले राम सहित कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को अचानक पहाड़ी में बादल फ गया जो दो रास्ते में बंट गया है। शिली राजगिरी में एक मकान में दो लोग बाढ़ में फंस गए थे। जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।
शगाड़ गांव में मोहर सिंह के तीन और खुशाल सिंह के चार पशु मलबे में दबे होने की आशंका है। इसके अलावा गांव के कई लोगों का भारी नुकसान हुआ है। घर छोड़ लोग दूर भाग कर अपनी जान बचा पाए हैं। दोनों नाले उफान पर आने से पूरे शगाड़ में मलबा भर गया है।
डाबरी और बाखली के बीच का नाला भी भारी उफान से बहा, जिससे नुकसान और बढ़ गया। उधर कहुधार नाले में भी भारी बाढ़ आने से कई लोगों को नुकसान हुआ है।इसमें लोगों के बगीचे बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। अब लोग डरे हुए हैं पहले ही कुल्लू में प्राकृतिक आपदा ने 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
उधर मणिकर्ण के छैंउंर नाले में भी बाढ़ आ गई इसमें अभी तक नुकसान का पता नहीं चल पाया है। रात होने के कारण लोग अपने घरों को छोड़ अन्य लोगों के घरों में चले गए हैं। उधर एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर ने बताया कि शिली राजगिरी पंचायत के शगाड़ गांव में लोगों के घरों में मलबा आया है इसमें पशु का नुकसान हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।