Darcha To Zanskar Route: छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ दारचा-शिंकुला-जंस्कार मार्ग, कामगारों ने ली राहत की सांस
बारालाचा पास में भी बर्फ के ढेर लगे होने से सूरज ताल व भरतपुर के बीच लगभग आठ किमी के क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही एक तरफा ही है। दूसरी ओर हिमस्खलन से ...और पढ़ें

मनाली, जागरण संवाददाता। सप्ताह बाद छोटे फोर व्हील ड्राइव वाहनों के लिए दारचा-शिंकुला-जंस्कार मार्ग बहाल हो गया है। मार्ग बहाल होने से जंस्कार घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने से जंस्कार जाने के लिए सात दिन से दारचा में फंसे कामगारों को भी राहत मिल गई है, लेकिन टिप्पर चालक अभी भी दारचा में फंसे हुए हैं।
पर्यटकों के लिए पास बहाल नहीं हुआ है। शिंकुला के दीदार को अभी और इंतजार करना होगा। रविवार को दारचा से चार फोर व्हील ड्राइव वाहन जंस्कार पहुंचे। दूसरी ओर लेह मार्ग पर आवाजाही सुचारू है। रविवार को लेह की ओर से वाहन मनाली पहुंचे, जबकि मनाली से भी वाहन लेह रवाना हुए।
बारालाचा पर बर्फ के ढेर
बारालाचा पास में भी बर्फ के ढेर लगे होने से सूरज ताल व भरतपुर के बीच लगभग आठ किमी के क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही एक तरफा ही है। दूसरी ओर हिमस्खलन से बंद ग्राम्फु समदो मार्ग भी बहाल हो गया है।
बीआरओ ने शानिवार देर रात तक कार्य करते हुए सड़क बहाल की। सड़क बहाल होने से दोनों ओर फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि मनाली लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है। उन्होंने कहा कि दोहरनी नाले में हिमस्खलन से बंद हुआ ग्राम्फु समदो मार्ग भी बहाल हो गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।