विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloud Burst in Himachal: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में फिर फटा बादल; एक की मौत दो घायल, छह गाड़ियां बही

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Mon, 17 Jul 2023 09:06 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jul 2023 09:23 AM (IST)

Cloud Burst in Himachal कुल्लू के काईस गांव में बादल फटने से एक की मौत और दो घायल हो गए। ...और पढ़ें

कुल्लू में बादल फटा; एक की मौत दो घायल, मकान और दुकानें भी बहे
कुल्लू में बादल फटा; एक की मौत दो घायल, मकान और दुकानें भी बहे

कुल्‍लू, जागरण संवाददाता: जिला कुल्लू में प्राकृतिक आपदा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक क्षेत्र में बादल फटने की सूचना आ रही है। अब कुल्लू के काईस गांव में कोटा नाला में रात को करीब तीन बजे बादल फटा है।

बादल फटने से बाढ़ आ गई और नाले के आस-पास रह रहे मकान व दुकानें बहा ले गई। सड़क किनारे खड़ी बोलेरो कैंपर गाड़ी नंबर एचपी 34ए 9595 में सोए हुए चार व्यक्ति को बहा ले गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव की पहचान 28 वर्षीय बादल शर्मा पुत्र गणेश शर्मा गाव चंसारी डाक घर बारी पधर तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

दोनों घायलों को भेजा गया अस्‍पताल

अन्य दो व्यक्ति 53 वर्षीय खेम चंद पुत्र नानक चंद गाव बडोगी डाक घर न्योली तहसील व जिला कुल्लू व 38 वर्षीय सुरेश शर्मा पुत्र लैस राम गाव चंसारी डाकघर बारी पधर तहसील व जिला कुल्लू घायल हुए हैं।

दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया है जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। गाड़ी चालक 31 वर्षीय कपिल पुत्र कमलेश शर्मा गाव चंसारी डाकघर बारी पधर तहसील व जिला कुल्लू को कोई चोट नहीं आई है।

छह गाड़ियां और तीन दोपहिया वाहन बहे

नाले में आई बाढ़ में छह गाड़ियों व तीन दोपहिया वाहनों के बहने की सूचना है जिन्हें नुकसान हुआ है। उधर मामले को लेकर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि लगभग रात के तीन बजे काईस क्षेत्र के पास बादल फटने की सूचना मिली है। एक व्यक्ति के पानी में बह जाने से मौत हुई है जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं।

बाशिंग के पास हाईवे फिर अवरुद्ध हो गया। एनएचएआई को अबरुद्ध मार्ग को खोलने को कहा गया है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कर सही जानकारी कुछ समय बाद प्रदान की जाएगी। प्रभावित परिवारों हर संभव सहायता का आश्वासन देते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।