Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kullu: भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष तिलक राज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'प्रदेश भर के युवाओं के साथ किया धोखा'

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 11:05 AM (IST)

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने सुक्‍खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावों के दौरान जनता को 10 गारंटियां देने की घोषणा की थी। इसके अलावा पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। आज न तो गारंटियां पूरी हुई है और न ही युवाओं को रोजगार मिला है।

    Hero Image
    भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष तिलक राज ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    जागरण संवाददाता, कुल्लू। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावों के दौरान जनता को 10 गारंटियां देने की घोषणा की थी। इसके अलावा पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। आज न तो गारंटियां पूरी हुई है और न ही युवाओं को रोजगार मिला है। उल्टा रोजगार देने वाले चयन बोर्ड को ही बंद कर दिया है ऐसी कांग्रेस सरकार की सोच है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवसदन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे तिलक राज

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बुधवार को कुल्लू के देवसदन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में कह रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक के बाद हाल ही प्रदेश में युवा मोर्चा का गठन हुआ है। मंडल तक की कार्यकारिणी तैयार हो चुकी है। राष्ट्रीय से मंडल को सशक्त करना और आने वाले 2024 के चुनावों के लिए युवाओं को तैयार करना हमारा लक्ष्य है।

    यह भी पढ़ें: सड़क पर फेंका कूड़ा तो, गले में हार पहनाकर-ढोल बजाकर मिला सम्मान; स्वच्छता के लिए नगर परिषद मनाली की अनूठी पहल

    घर-घर तक प्रचार करें

    केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों का घर-घर तक प्रचार करें। कांग्रेस सरकार की गारंटियों का अब तक क्या हुआ इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। तिलक राज ने कहा कि हिमाचल के युवाओं के साथ आज बहुत बडु़ा धोखा हुआ है। पहली कैबिनेट में पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था और हर साल एक लाख नौकरी देने को कहा गया था। पहली कैबिनेट कब होती है इसका जनता को जवाब दिया जाएग।

    आज चयन बोर्ड हमीरपुर बंद किया गया

    अभी तक युवाओं को मात्र झुनझुना दिखा गया आज चयन बोर्ड हमीरपुर बंद किया गया है। जहां से युवाओं को नौकरी मिलती थी ऐसे में समाज में जनता को कांग्रेस सरकार ने झूठ बोलकर ही सत्ता पाई है। कोरोना काल में जिन्होंने अस्पतालों में विपरित परिस्थितयों में सेवाएं प्रदान की आज उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। यह सरकार नौकरियां देने वाली नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Kullu News: मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला इमारत जलकर राख, लोगों में मच गई अफरातफरी; पांच लाख का नुकसान

    कांग्रेस सरकार के बारे में प्रदेश भर के युवाओं को इसकी जानकारी पहुंचाई जाएगी। तिलक राज ने कहा कि लोक सभा चुनाव पूरी दुनियां का भविष्य तय करती है। भारत पूरी दु़नियां का नेतृत्व करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। केंद्र सरकार हर वर्ग को लाभ पहुंचा रहे हैं।

    युवाओं को आने वाले चुनावों को लेकर सजग किया जाएगा

    केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को हर घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। आज जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक और प्रशिक्षण वर्ग रखा गया है। इसके बाद अब मंडल स्तर तक युवाओं को आने वाले चुनावों को लेकर सजग किया जाएगा। ताकि पुन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनें और देश का विकास हो सके। इस मौके पर जिला भर के युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।