विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टनल मार्ग पर सुरक्षित नहीं सफर, हिमस्खलन की आशंका

By JagranEdited By:
Published: Sat, 13 Feb 2021 07:30 PM (IST)

जागरण संवाददाता मनाली अटल टनल रोहतांग मार्ग पर अभी सफर सुरक्षित नहीं है। हिम एवं अवधाव

टनल मार्ग पर सुरक्षित नहीं सफर, हिमस्खलन की आशंका
टनल मार्ग पर सुरक्षित नहीं सफर, हिमस्खलन की आशंका

जागरण संवाददाता, मनाली : अटल टनल रोहतांग मार्ग पर अभी सफर सुरक्षित नहीं है। हिम एवं अवधाव अध्ययन संस्थान (सासे) ने अटल टनल रोहतांग मार्ग पर कई जगह हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। हालांकि प्रशासन ने अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल करने की तैयारी कर ली है, लेकिन सासे की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने अटल टनल फिलहाल सैलानियों के लिए बंद रखी है। सैलानियों को पर्यटन स्थल सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति दी है।

घाटी में हालांकि पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ चल रहा है। सासे द्वारा हिमस्खलन की चेतावनी देने के चलते अटल टनल सैलानियों के लिए बंद है। शनिवार को भी पर्यटकों ने सोलंग के फातरु व अंजनीमहादेव में बर्फ का आनंद लिया। दूसरी ओर लाहुल स्पीति पुलिस ने भी घाटी में आने पर अभी रोक लगाई है। लाहुल घाटी बर्फ के कारण गत छह जनवरी से पर्यटकों के लिए बंद है।

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि सासे द्वारा जारी हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही भेजा जा रहा है। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए लाहुल घाटी पर्यटकों के लिए बंद रहेगी।

------------

हिमपात से लाहुल व मनाली घाटी में बढ़ी ठंड

सप्ताह तक मौसम साफ रहने के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। शिंकुला सहित बारालाचा व रोहतांग की ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है। बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मनाली और केलांग में मौसम ठंडा हो गया है। इस बार बीआरओ सर्दी भर केलंग को मनाली से जोड़ने का भरसक प्रयास कर रहा है। दो चार दिन बीआरओ ने केलंग-मनाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रखी है।

शनिवार दोपहर बाद रोहतांग की ऊंची चोटियों सहित धुंधी जोत, मकरबेद-शिकरबेद, हनुमान टिब्बा, इंद्र किला, चंद्रखणी, भृगु व दशौहर की पहाड़ियों सहित समस्त ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है। रोहतांग के उस पार लाहल घाटी सहित बारालाचा, शिकुला जोत, कुंजंम जोत, छोटा व बड़ा शिघरी ग्लेशियर, लेडी ऑफ केलंग व नील कंठ की पहाड़ियों सहित समस्त ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।