विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रक्षा मंत्री को रांगरिक हवाई अड्डे का महत्व बताएंगे सांसद

By JagranEdited By:
Published: Sun, 12 Jul 2020 07:44 PM (IST)

जागरण संवाददाता मनाली प्रदेश सरकार लाहुल स्पीति में हवाई अड्डा विकसित करने की तैयारी

रक्षा मंत्री को रांगरिक हवाई अड्डे का महत्व बताएंगे सांसद
रक्षा मंत्री को रांगरिक हवाई अड्डे का महत्व बताएंगे सांसद

जागरण संवाददाता, मनाली : प्रदेश सरकार लाहुल स्पीति में हवाई अड्डा विकसित करने की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश सरकार सहित सांसद राम स्वरूप शर्मा स्पीति के रांगरिक में 12 हजार फीट की ऊंचाई में बनने वाले हवाई अड्डे को लेकर गंभीर हो गए है। सांसद रामस्वरूप शर्मा 17 जुलाई को मनाली दौरे पर आ रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हवाई अड्डे के महत्व से अवगत करवाएंगे।

1990 में केंद्र सरकार ने यहां हवाई अड्डा बनाने का निर्णय लिया था। यहां हवाई अड्डा बनना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि स्पीति का 80 किलोमीटर भाग जबकि किन्नौर का 140 किलोमीटर भाग चीन सीमा से सटा है। लेह लद्दाख में चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के कारण एक बार फिर हवाई अड्डे के निर्माण की मांग उठी है। यह हवाई अड्डा 12 हजार फीट की ऊंचाई पर रांगरिक में बनना प्रस्तावित है।

पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि उन्होंने जनजातीय आयोग में रहते हुए भी कई बार हवाई अड्डा बनाने के मामले को उठाया था। हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से उत्तरी सीमा पर सैनिक कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एयरफोर्स के अधिकारियों संग मिलकर चीन से सटे कौरिक से 80 किलोमीटर दूर रांगरिक गांव में हवाई अड्डा बनाने का सर्वे किया था। स्पीति के ग्रामीण पलजोर, टशी, लोवजंग, दोरजे व सोनम का कहना है कि हवाई अड्डा बनाने को लेकर कई बार सर्वे किया गया है लेकिन 30 साल बाद भी धरातल पर कुछ नहरीं हो पाया है।

-----------

चीन सीमा के साथ लगते स्पीति में हवाई अड्डे का निर्माण बहुत जरूरी है। पहले भी केंद्र सरकार के ध्यान में इस मामले को उठाया गया है। मनाली दौरे पर आ रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भी इस मामले को उठाया जाएगा और हवाई अड्डे के महत्व से भी अवगत करवाया जाएगा।

-रामस्वरूप शर्मा, सांसद।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।