Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुल्लू वृत्त की 15 से अधिक सड़कें बंद

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 10:25 PM (IST)

    संवाद सहयोगी कुल्लू कुल्लू वृत के तहत 15 से अधिक सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। इससे लोगों ...और पढ़ें

    Hero Image
    कुल्लू वृत्त की 15 से अधिक सड़कें बंद

    संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू वृत के तहत 15 से अधिक सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। इससे लोगों को मीलों पैदल सफर करना पड़ रहा है। अकेले बंजार में सात सड़कें बंद पड़ी हुई है। नयोली से शैंशर, शरची, बंजार बठाहड़, गुशैणी पेखड़ी, देहुरी, सैंज घाट, बु्इनका पुल से कोटला, शामिल है। कुल्लू में क्याणी लपास, बाहंग, लाहुल की मंयाड वैली मोरिग, तांदी सड़क भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई है। इसके अलावा आनी उपमंडल की सात सड़कें भी बंद पड़ी है। सबसे अधिक सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की बंद पड़ी है। कई सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर सड़क पर पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं। लगातार बारिश से सड़क दलदल में तबदील हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर शाम तक सड़कों की बहाली का कार्य चला हुआ था। जिसमें कुछ सड़कों को बहाल कर दिया गया था। सेब, नाशपाती और सब्जी के सीजन में सड़कों को बहाल करना लोक निर्माण विभाग के लिए चुनौती बन गया है। कई सड़कों की हालत भूस्खलन से ऐसी हो गई है जिन्हें लोक निर्माण को बहाल करना आसान नहीं है। इन सड़कों के बंद होने से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। एनएच 305 में बंजार बना परेशानी

    राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 औट लुहरी सैंज में बंजार में लोगों को आने जाने के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ है। यहां पर छेत के पास सड़क बंद है। जिस कारण वाहनों को बाईपास होकर भेजा जा रहा है। इस दौरान सोमवार को बस की सवारियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। आधा घंटे तक सवारियां सड़क पर अधिकारियों का इंतजार करती रही। बाइपास सड़क के खस्ताहल पर सवारियों ने रोष प्रकट किया। सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनें लगी है। मौसम साफ रहा तो देर शाम तक सभी मार्गों को बहाल कर दिया जाएगा।

    -केके शर्मा अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वृत कुल्लू।