Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tourism in Himachal: आपदा के 83 दिन बाद कसोल पहुंचे पर्यटक, कारोबारियों में खुशी की लहर

    Tourism in Himachal हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में प्राकृतिक आपदा के 83 दिन बाद पर्यटकों (Tourists) से भरी लग्जरी बस कसोल पहुंची। पर्यटकों को देखकर कारोबारियों में खुशी की लहर छाई हुई है। इसके साथ ही पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद एक बार फिर कसोल पर्यटकों से गुलजार हो रहा है।

    By Jagran NewsEdited By: Deepak SaxenaUpdated: Sat, 30 Sep 2023 12:31 PM (IST)
    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में आपदा के 83 दिन बाद कसोल पहुंचे पर्यटक।

    संवाद सहयोगी, कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी के कसोल में 83 दिन बाद लग्जरी बस पहुंची है। पर्यटकों से भरी बस देखकर पर्यटन कारोबारियों में काफी खुशी दिखाई दी। शुक्रवार को कुल्लू जिला के कई पर्यटन स्थलों में अब पर्यटकों की चहल कदमी शुरू हो गई है। इसके लिए होटलों में ऑक्यूपेंसी भी बढ़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले भर में आज 15 से 20 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद पार्वती घाटी बनी हुई है। अब यहां पर भी पर्यटन कारोबार गति पकड़ने लगा है। लंबे अरसे के बाद पर्यटकों को देख स्थानीय होटल कारोबारी हुक्कम, मनोज और सुरेंद्र का कहना है कि अब पर्यटकों के आने की उम्मीद जगी है। नौ जुलाई को आई आपदा ने सब कुछ तबाह कर दिया था। इसके बाद लगातार 83 दिनों तक मणिकर्ण घाटी के कसोल, खीरगंगा, मणिकर्ण में वीरानी छाई रही।

    70 अधिक देश विदेश के पर्यटक पहुंचे कसोल

    अब एकाएक पर्यटक आने के बाद बेहतर पर्यटन सीजन की उम्मीद है। हुक्कम ने बताया कि शुक्रवार को सुबह पहली लग्जरी बस कसोल पहुंची। यह बस पर्यटकों से भरी हुई थी। इसके बाद लगातार पर्यटक वाहनों के आने का क्रम जारी रहा। शाम तक 20 से अधिक वाहन में 70 से अधिक देश-विदेश के पर्यटक कसोल पहुंचे हैं।

    पर्यटकों को देखकर कारोबारियों में खुशी का माहौल

    कसोल में 12 महीने पर्यटक आते जाते रहते थे। लेकिन कोरोना काल के बाद अब दूसरी पर्यटकों की रौनक दिखाई नहीं दी। अब हमें विंटर पर्यटन के बेहतर होने की उम्मीद है। पर्यटकों के आने से रेहड़ी फहड़ी से लेकर होटल कारोबारियों की आय में इजाफा होता है। इससे सभी को रोजगार मिलता है। इसलिए पर्यटकों की राह हर व्यक्ति देख रहा है। भुंतर से कसोल तक दो जगह शारनी के पास, खाना खजाना रेस्टोरेंट के पास पर अभी दिक्कत पेश आ रही है। जिला प्रशासन से आग्रह है कि दोनों जगहों को दुरूस्त किया जाए।

    इजराइल के पर्यटक पसंद करते कसोल की वादियां

    मणिकर्ण घाटी के कसोल में इजरायल, नाइजीरिया के सबसे अधिक पर्यटक आना पसंद करते हैं। शुक्रवार को भी इजरायल और नाइजीरिया के पर्यटक दिखाई देने लगे हैं। ऐसे में अब अन्य देशों के पर्यटक भी कसोल का रुख कर सकते हैं। यहां पर आने के लिए मार्ग ठीक है और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Mandi News: मुख्य सचिव ने कैंची मोड़ विवाद सुलझाने के दिए निर्देश, दशहरा से पहले मार्ग बहाल करने की कही बात

    मणिकर्ण होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हुक्कम चाहडू ने बताया कि मणिकर्ण घाटी के सोल में पर्यटकों ने दस्तक दे दी है। इससे पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। लग्जरी बस भी कसोल पहुंच गई है। ऐसे में अब सरकार और जिला प्रशासन से दो स्थानों को ठीक करवाने का आग्रह रहेगा।

    पर्यटन कारोबार अच्छा हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं: जिला पर्यटन अधिकारी

    कुल्लू के जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा जिला कुल्लू के मनाली, कसोल और मणिकर्ण में पर्यटक पहुंचना शुरू हो गए हैं। पर्यटन कारोबार अच्छा हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। देश विदेश से कुल्लू जिला के पर्यटन स्थलों का रुख कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: मनाली में पर्यटकों की मौज! बर्फबारी से खूबसूरत हुआ नजारा, बारालाचा व शिंकुला में आधा फीट हिमपात