Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manali: 'आत्मनिर्भर बनने की राह पर प्रदेश, आपदा में केंद्र से नहीं मिला सार्थक सहयोग...'; BJP पर बरसे सुक्खू

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 05:20 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू (CM Sukhu) ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज जिला लाहौल स्पीति के केलंग में इंदिरा गांधी मेरी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करने के उपरांत जनसभा को संबोधित किया। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है।

    Hero Image
    मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू ने एक बार फिर केंद्र पर साधा निशाना

    जागरण संवाददाता, मनाली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की राह पर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा सरकार जिम्‍मेदार है।

    भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को कर्ज में डुबोया जबकि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कोई काम नहीं किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज जिला लाहौल स्पीति के केलंग में इंदिरा गांधी मेरी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपदा के समय टांग खींचने में लगे रहे केंद्र के विधायक: सुक्‍खू

    सीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार रिवाज बदलने जा रही थी लेकिन प्रदेश की जनता ने उन्हें ही बदल दिया। प्रदेश की जनता जानती है कि विकास का दावा करने वाली डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के लिए क्या किया। प्राकृतिक आपदा में भाजपा के विधायक साथ देने के बजाए टांग खींचने में लगे रहे। केंद्र से धन दिलवाने के बजाए कटौती करने में लगे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में राज्‍यसभा चुनाव को लेकर गरमाई राजनीति, कांग्रेस के सिंघवी की विधायकों से मंत्रणा; निर्दलीयों से जुटाया समर्थन

    राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था में हो रहा सुधार

    मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्य के सीमित संसाधनों से आर्थिकी पर बोझ जरूर बढ़ा है लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों से राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। सरकार प्रदेश की विकास नीति, वित्तीय संसाधन जुटाने, मितव्ययता, बेहतर प्रशासन, स्वरोजगार व रोजगार सृजन इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर बल दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 40 साल से कर्ज लेने की व्यवस्था चल रही थी।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'हर मोर्चे पर फेल सुक्खू सरकार, केंद्र की योजनाओं के सहारे चल रहा काम', प्रदेश सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर

    राजस्व में बढ़ोतरी बारे किसी ने नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पास धन होगा तो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का रास्ता बन सकेगा। प्रदेश सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पहला राज्य है जो प्रदेश में लड़कियों के शादी की उम्र 18 साल से बढ़कर 21 साल करने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने में लगी है।