Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला कांगड़ा में उचित मूल्य की दुकानों के लिए 17 जनवरी तक करें आवेदन

    By Richa RanaEdited By:
    Updated: Tue, 18 Jan 2022 03:48 PM (IST)

    जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरूषोतम सिंह ने बताया कि जिला कांगड़ा के विभिन्न विकास खंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जो उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी हैं।17 जनवरी 2022 तक सभी इच्छुक व्यक्तियों/संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

    Hero Image
    17 जनवरी तक उचित मूल्‍य की दु‍कानों के लिए सभी इच्छुक व्यक्तियों/संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।।

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरूषोतम सिंह ने बताया कि जिला कांगड़ा के विभिन्न विकास खंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जो उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी हैं, उनके लिए 17 जनवरी, 2022 तक सभी इच्छुक व्यक्तियों/संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि गांव धोरण वार्ड नंबर दो ग्राम पंचायत धोरण विकास खंड भवारना जिला कांगडा, चिम्बलहार वार्ड सात नगर निगम पालमपुर विकास खंड भवारना जिला कांगडा, गांव खडमैकहड ग्राम पंचायत जैंद विकास खंड सुलह जिला कांगड़ा, गांव सिल्ह ग्राम पंचायत खुंडियां विकास खंड देहरा जिला कांगडा, गांव बाडी ग्राम पंचायत बाडी विकास खंड फतेहपुर जिला कांगडा, गांव हटली वार्ड एक ग्राम पंचायत उम्मर विकास खंड देहरा जिला कांगड़ा , गांव मलेहड वार्ड-एक ग्राम पंचायत देवी विकास खंड सुलह जिला कांगड़ा, गांव सपरूहल वार्ड एक ग्राम पंचायत सपरूहल विकास खंड सुलह जिला कांगड़ा , स्थान/गांव भनाला वार्ड चार)ग्राम पंचायत भनाला विकास खंड रैत जिला कांगड़ा गांव लंजोत वार्ड दो ग्राम पंचायत वसनूर विकास खंड रैत, गांव रेहलू वार्ड तीन ग्राम पंचायत रेहलू विकास खंड रैत जिला कांगडा, गांव तरसूंह वार्ड तीन ग्राम पंचायत तरसूह विकास खंड कांगड़ा जिला कांगड़ा, गांव घिरथोडी ग्राम पंचायत पद्धर विकास खंड धर्मशाला, वार्ड दो ग्राम पंचायत बल्ला विकास खंड सुलह जिला कांगड़ा, गांव कुंडन-खारटी ग्राम पंचायत बड़सर विकास खंड भवारना जिला कांगड़ा, गांव मतेहड वार्ड एक ग्राम पंचायत नौरा विकास खंड सुलह जिला कांगड़ा में उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी हैं।

    उन्होंने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर वांछित दस्तावेजों सहित बेवसाइट पर आनलाइन अपलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी के उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगें। आवेदन केवल आनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किये जायेगें। कोई भी आवेदन ऑफलाइन/हस्तचालित या कार्यालय में प्राप्त नहीं किये जायेगें। आवेदन करते समय मांगे गए दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (पढ़ने योग्य) प्रतियां ही अपलोड कर