Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्र‍िलोक कपूर बोले, भेड़पालकों के लिए केंद्र से नई योजना स्‍वीकृत करवाएंगे, कांग्रेस पर साधा निशाना

    By Rajesh SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 24 Aug 2020 03:51 PM (IST)

    Wool Federation Chairman Trilok Kapoor वूल फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा भेड़पालकों के व्यवसाय को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    त्र‍िलोक कपूर बोले, भेड़पालकों के लिए केंद्र से नई योजना स्‍वीकृत करवाएंगे, कांग्रेस पर साधा निशाना

    शिमला, जेएनएन। वूल फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा भेड़पालकों के व्यवसाय को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। जयराम सरकार इस चुनौती से निपटने में परी तरह से सक्षम है। इस व्यवसाय के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरन उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं गिनाई और इन्हें धरातल पर अच्छे ढंग से उतारने के प्रति प्रतिबद्वता जाहिर की। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने पहली बार पशुपालन के लिए अलग मंत्रालय बनाया है। इससे सरकार की पशुपालकों के हितों के प्रति सकारात्मक सोच का पता चलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपूर ने कहा वह हिमाचल प्रदेश के भेड़पालकों के लिए केंद्र से नई योजना स्वीकृत करवाएंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद भी ग्रामीण परिवेश से आते हैं और इस कारण उन्हें भेड़पालकों की समस्याओं का पता है। उन्होंने कहा भेड़पालकों के साथ डकैती की घटनाएं काफी ज्यादा होती हैं। इन घटनाओं को रोकने के हर संभव प्रयास करेंगे। कपूर ने कहा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्र से कई योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। इनका भरपूर लाभ पशुपालकों को मिल रहा है।

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    कपूर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने अध्यक्षों, उपाध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस नेताओं की आपत्तियों पर हैरानी जताई। अध्यक्ष के अनुसार बेहतर होता कि कांग्रेस अपनी सरकार के कार्यकाल में भी ऐसे पदों पर नियुक्तियां न करती। उन्होंने इन नियुक्तियों को जायज ठहराया। उन्होंने दावा किया कि इससे सरकारी विभागों में अच्छा कामकाज होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस को अपने कार्यकाल में फिजूलखर्ची की याद क्यों नहीं रही।