Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाएं बन रहीं हिमाचल पुलिस की ताकत, तीन से शुरू हुआ सफर आज 13 फीसद, स्‍टार्स ने दिया संदेश

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 08 Mar 2021 08:32 AM (IST)

    Himachal Women Police कभी घर की चौखट से बाहर नहीं निकलने को मजबूर महिलाएं आज हिमाचल पुलिस की ताकत बन रही हैं। हिमाचल पुलिस में सबसे पहले 1973 में तीन महिलाएं भर्ती हुई थीं। ये करुणामूलक आधार पर भर्ती हुई थीं। इसके बाद 1975 में नियमित बैच बैठा।

    Hero Image
    कभी घर की चौखट से बाहर नहीं निकलने को मजबूर महिलाएं आज हिमाचल पुलिस की ताकत बन रही हैं।

    शिमला, जेएनएन। कभी घर की चौखट से बाहर नहीं निकलने को मजबूर महिलाएं आज हिमाचल पुलिस की ताकत बन रही हैं। हिमाचल पुलिस में सबसे पहले 1973 में तीन महिलाएं भर्ती हुई थीं। ये करुणामूलक आधार पर भर्ती हुई थीं। इसके बाद 1975 में नियमित बैच बैठा। अब करीब 2300 महिलाएं पुलिस विभाग में सेवाएं दे रही हैं। इनमें 23 आइपीएस और एचपीपीएस अधिकारी हैं। ये न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत कर रही हैं बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी बखूबी निभा रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश के कठिन एवं दुर्गम क्षेत्रों में पीएसओ से एसएचओ और एसपी से कमांडेंट तक के पदों को सुशोभित हैं। प्रदेश में सतवंत अटवाल पहली इंडियन पुलिस सर्विसेज (आइपीएस) अधिकारी कहलाने का गौरव रखती हैं। अभी वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जबकि पहली हिमाचल पुलिस सर्विसेज (एचपीएस) अधिकारी पुनीता भारद्वाज रही हैं। वह हाल ही में आइजी (प्रशासन) के पद से सेवानिवृत्त हुई हैंं। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिल चुका है। पहली एएसआइ बबीता राणा हैं। उनकी तैनाती 1992-93 में चंबा के किहार में हुई थीं।उन्होंने जम्मू-कश्मीर से सटे क्षेत्र में बेहतर सेवाएं दी। अभी बबीता नाहन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

    आइपीएस अधिकारी

    सतवंत अटवाल, सुमेधा द्विवेदी, रानी बिंदू, सोम्या सांबशिवन, शुभ्रा तिवारी, रंजना चौहान, शालिनी अग्निहोत्री, साक्षी वर्मा, डा. मोनिका, आकृति, चारू शर्मा, इल्मा अफरोज, सृष्टि पांडे।

    एचपीपीएस अधिकारी

    बबीता राणा, श्वेता, रेणु शर्मा, प्रतिभा चौहान, गुलशन नेगी, मीनाक्षी देवी, वसुधा सूद व गीतांजलि ठाकुर।

    बॉलीवुड स्‍टार्स का हिमाचल पुलिस के नाम संदेश

    • फ‍िल्‍म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने कहा हिमाचल को स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ पर बधाई। हिमाचल पुलिस मेगा इवेंट का आयोजन कर रही है। इसमें महिलाओं के खाकी के सफर को दर्शाया जाएगा। आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हो रहा है, इसके लिए हिमाचल पुलिस, डीजीपी संजय कुंडू व आइपीएस अधिकारी सोम्या सांबशिवन को बधाई एवं शुभकामनाएं।
    • बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई। खासतौर पर हिमाचल की वूमेन काडर की महिलाओं को। हिमाचल स्थापना का 50वां वर्ष मना रहा है। इसके लिए प्रदेश को मुबारकबाद देता हूं।
    • फ‍िल्‍म निर्माता प्रकाश झा ने कहा हिमाचल को स्थापना के 50वें वर्ष और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमाचल पुलिस की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। महिलाएं इतनी विकट भौगोलिक  परिस्थितियों में वर्दी की शान बढ़ा रही है।
    • फ‍िल्‍म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा मैं शिमला में ही पला हूं। यह मेरी जन्मभूमि रही है। मैंने पुलिस की कार्यप्रणाली देखी है। हिमाचल 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। जिस प्रकार से यहां महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया जा रहा है, डीजीपी संजय कुंडू को बधाई। महिला सशक्त होती है तो समाज सशक्त होता है। महिला पुलिस पुरुषों से आगे चलेंगी तो खुशी होगी।
    • पंजाबी गायक एवं सांसद हंस राज ने कहा हिमाचल पुलिस की महिला कर्मचारियों को बधाई। इन बहनों ने यह बता दिया है कि वे किसी से कम नहीं है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाली परेड के लिए डीजीपी साहब और उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं।

    पुलिस में हो सकेगी 25 फीसद महिलाओं की भर्ती : डीजीपी

    डीजीपी संजय कुंडू ने कहा है कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पहली बार  'ऑल वूमेन परेड', 'ऑन वूमेन कल्चरल प्रोग्राम', 'हिमाचल के 50 साल में महिला पुलिस का सफर' जैसा बड़ा आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस में महिलाओं की 25 फीसद तक की भर्ती हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने बजट में इसकी घोषणा की है। अभी पुलिस बल में 2300 महिलाएं हैं। जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी, अपराधों को रोकना संभव नहीं होगा। पचास फीसद से अधिक अपराधों में महिलाएं ही पीडि़त होती हैं। हमने पुलिस अधिकारियों पर भरोसा किया है, इस भरोसे पर ये खरी उतरी हैं। राज्य सरकार से बिना बजट मांगे कॉफी टेबल बुक तैयार की है। यह अनूठी पहल है। शिमला की तर्ज पर धर्मशाला और मंडी में भी ऐसे ही कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इस मौके पर एडीजीपी कानून व्यवस्था अशोक तिवारी ने कहा कि भारत में पुलिस बल में महिलाओं की भर्ती औसत 10.3 फीसद है। हिमाचल में यह 13 फीसद है। कांस्टेबल के पदों पर 20 फीसद आरक्षण महिलाओं के लिए है। इसे 25 फीसद तक बढ़ाया जाएगा। लक्ष्य यही है कि इसे 33 फीसद तक ले जाएं।